उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रविवार रात स्वीमिंग पूल में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। अस्पताल में अमित (24) और नीरज (23) को मृत घोषित कर दिया गया।
2 of 5
death in burari swimming pool
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो हादसे के समय दोनों शराब के नशे में थे। लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस ने पूल मालिक विक्रम उज्जनवाल और केयरटेकर रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूल निर्माणाधीन था, काम लगभग पूरा कर लिया गया था।
3 of 5
death in burari swimming pool
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, कमलपुर माजरा, बुराड़ी निवासी अमित आरओ मैकेनिक का काम करता था। वहीं तोमर कॉलोनी, बुराड़ी निवासी नीरज एसओएल का छात्र था। रविवार को अमित, नीरज और भारत जोसफ मैरी स्कूल के पास नत्थूपुरा के पास एक कोठी में बने स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे।
4 of 5
death in burari swimming pool
- फोटो : अमर उजाला
कोठी में पूल के निर्माण का कार्य अवैध रूप से चल रहा था। अमित और नीरज पूल में नहाने चले गए, जबकि भारत बाहर बैठा रहा। रात करीब 8.10 बजे दोनों के डूबने पर पुलिस को सूचना दी गई।
5 of 5
death in burari swimming pool
- फोटो : अमर उजाला
पूल का मालिक मंगेश त्यागी नामक शख्स है। विक्रम ने मंगेश से कोठी को लीज पर लिया था। पुलिस भारत और अन्य लोगों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।