{"_id":"6ae0b0ad289636b4c909a39f","slug":"fresh-waste-from-gurugram-will-be-disposed-of-in-sohna-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105622-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोहना में होगा गुरुग्राम के ताजा कचरे का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोहना में होगा गुरुग्राम के ताजा कचरे का निस्तारण
विज्ञापन
- हाई पावर परचेज कमेटी ने दी अनुमति, एजेंसी को प्रति टन 385 रुपये का भुगतान करेगा निगम
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव कम करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम को बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव कम करने में राहत मिली है। चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में ताजा कचरे के निस्तारण के टेंडर को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत, शहर का ताजा कचरा बंधवाड़ी के बजाय सोहना स्थित निर्धारित साइट पर भेजा जाएगा। निस्तारण करने वाली एजेंसी को निगम प्रति टन 385 रुपये का भुगतान करेगा।
अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बढ़ते कचरे का दबाव कम करना है। वर्तमान में ताजा कचरा भी वहां पहुंचने से ढेर लगातार बढ़ रहा है। सोहना में नई व्यवस्था से बंधवाड़ी में नए कचरे का जमाव रुकेगा। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लाखों टन पुराना कचरा जमा है, जिससे पर्यावरण और भूजल प्रदूषण की चिंता है। निगम ने इस दबाव को घटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है।