राजीव गांधी चौक से युवती के अपहरण और चलती कार में दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जुरहेड़ा, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों गाड़ी भी बरामद कर ली है। क्राइम ब्रांच की तीन टीमें सेक्टर-30, बीपीटीपी और सेक्टर-48 इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
चलती कार में घंटों गैंगरेप करने वाले दरिंदों तक सबसे पहले पहुंची ये लड़की, कराया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के दो अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस टीमें लगी हुई हैं। बुधवार शाम को इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी। एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों ने राजस्थान के जुरहेड़ा से पुन्हाना निवासी संजीव उर्फ संजू व सिहारी जमालगढ़, पुन्हाना निवासी अरशद को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान में छिपे हुए थे।
वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों गाड़ी संजीव की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र रावल ने बताया कि घटना वाले दिन संजीव और अरशद अपने दो दोस्तों के साथ स्कार्पियों गाड़ी की सर्विस करवाने आए थे। सर्विस करवाने के बाद चारों यहां सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान अचानक उनके सामने यह युवती आई और उन्होंने इस गाड़ी में खींच लिया।
वारदात करने के बाद चारों वापस पुन्हाना निकल गए थे। अगले दिन अखबारों और टीवी चैनलों में खबर चलने के बाद चारों घर से फरार हो गए थे। पुलिस टीम दोनों को राजस्थान से लेकर आ रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के दो अन्य साथियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पचास हजार नंबर और सर्विस सेंटर से लगा सुराग
युवती के साथ हुई इस वारदात के बाद से पुलिस परेशान थी। मामले से सत्ता के गलियारे तक गूंजने लगे थे। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर भी इस वारदात के बाद बदल दिए गए थे। अब नए पुलिस कमिश्नर के चार्ज लेने से पहले ही स्थानीय पुलिस इस मामले को खोलने की कवायद में जुटी थी। यही कारण रहा कि इस ब्लाइंड केस के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब पचास हजार मोबाइल नंबरों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही स्कार्पियो के शोरूम और सर्विस सेंटर भी खंगाले। वहीं से पुलिस को आरोपियों का सुराग लगा।