फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी ने फोन पर तो किसी ने स्टांप पेपर पर भेजा तलाकनामा, तीन तलाक के पांच चर्चित मामले

Sat, 03 Aug 2019 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Aug 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
triple talaq 5 weird cases will shock to know the reasons
तीन तलाक बिल अब बना कानून - फोटो : PTI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2019 को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही मुस्लिम महिलाओं को एक साथ तीन तलाक देने को अपराध करार देने वाला बिल कानून बन गया चुका है। मुस्लिम महिला (शादी पर अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक, 2019 के कानून बन जाने से अब मौखिक, लिखित या किसी भी अन्य माध्यम से तीन तलाक देना कानूनन अपराध होगा।

हालांकि इसके बाद भी तीन तलाक देने के मामले रुके नहीं हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से तीन तलाक की कई खबरें आ चुकी हैं। ऐसे में हम आपको अपनी इस स्टोरी के माध्यम से तीन तलाक के 5 अजीब मामले बताने वाले हैं जिनकी वजह जानकर आपको सचमुच बहुत हैरानी होगी।

triple talaq 5 weird cases will shock to know the reasons
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रसव से ठीक पहले शौहर ने फोन पर दिया तलाक, पंचायत में पांच दिन का बच्चा भी छीना

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को प्रसव से ठीक पहले उसके शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। यह मामला जुलाई 2019 का है। इस मामले में पंचायत हुई और समझौते के नाम पर महिला से उसके पांच दिन के दुधमुंहे बच्चे को भी छीनकर शौहर को सौंप दिया गया। महिला का निकाह एक साल पहले पास के ही एक गांव के युवक से हुआ था। वह हरियाणा में एक ऑटो गैरेज में काम करता है।

triple talaq 5 weird cases will shock to know the reasons
अलीना शेख - फोटो : ANI

पूर्व भोजपुरी अभिनेत्री अलीना शेख को पति ने स्टांप पेपर पर भेजा तलाकनामा

भोजपुरी फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें स्टांप पेपर के जरिए तलाकनामा भेजा है। इस अभिनेत्री का नाम अलीना शेख है। उन्होंने कहा कि उनके पति मुदस्सिर बेग ने उन्हें 17 जुलाई को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर तलाकनामा भेजा था। उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मैं इस तलाक को स्वीकार नहीं करती हूं। पुलिस का कहना है कि वह बिना काउंसिलिंग के एफआईआर दर्ज नहीं करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
triple talaq 5 weird cases will shock to know the reasons

सट्टेबाज प्रेमिका के लिए हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी को दे दिया तीन तलाक

बरेली में सट्टेबाज प्रेमिका की खातिर हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं ससुराल पहुंचकर उसने मारपीट भी की। पीड़ित ने बारादरी थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पति के साथ वह जयपुर में कुछ महीनों से कारचोबी का काम कर रही थी। प्रेमिका के संबंध के चलते पति ने पहले घर से भगाया फिर मायके में पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। यह भी जुलाई 2019 का मामला है।

विज्ञापन
triple talaq 5 weird cases will shock to know the reasons
- फोटो : अमर उजाला

पति ने कहा तीन तलाक तो प्रेमी के घर पहुंची नई नवेली दुल्हन

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती के प्रेम संबंध का निकाह के डेढ़ माह बाद पता चला तो शौहर ने उसे तलाक, तलाक, तलाक कह दिया। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर धरना दे दिया और निकाह की जिद पर अड़ गई। इस मामले को अब पंचायत के जरिए निपटाने की कोशिश हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed