फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लाख रुपये से भी कम है संजय सिंह की कुल संपत्ति, पत्नी की जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Fri, 05 Jan 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
total property of sanjay singh and sushil gupta going to rajya sabha from aap
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर विपक्षी पार्टियां बेशक करोड़पति होने का आरोप लगा रही हैं, लेकिन वह लखपति भी नहीं हैं। अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है।
total property of sanjay singh and sushil gupta going to rajya sabha from aap

वहीं, 59,499 रुपये ही चल संपत्ति है। संजय सिंह की पत्नी उनसे ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 6,10,014 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। दिलचस्पय यह कि संजय सिंह की संपत्ति में 14 साल पुराना एक ऑटो भी शामिल है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये दिखाई गई है। 

total property of sanjay singh and sushil gupta going to rajya sabha from aap
संजय सिंह

चुनाव आयोग के पास दाखिल हलफनामें में संजय सिंह ने अपनी आय 224 रुपये व उनकी पत्नी की 49,874 रुपये दिखाई है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है। संजय सिंह के तीन बैंक खातों में 16,100 रुपये जमा हैं। जबकि उनकी पत्नी के तीन खातों में 27,000 हजार रुपये जमा है। संजय सिंह ने 59,000 रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 4.27 लाख के सोने को मिलाकर 6 लाख रुपये से ज्यादा हैं।  हलफनामे के मुताबिक, संजय सिंह के खिलाफ मानहानि समेत चार मामलों के साथ 13 दूसरे मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
total property of sanjay singh and sushil gupta going to rajya sabha from aap
- फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ सुशील गुप्ता की संपत्ति करोड़ों में हैं। उनके पास 2.68 करोड़ रुपये का कैश और चार बैंक अकाउंट में 13 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास 15 लाख रुपये का गोल्ड व 10 लाख रुपये निवेश कर रखा है। दूसरी तरफ उनकी पत्नी की आय 7.07 लाख व कैश 2.76 लाख रुपये है। पांच लाख रुपये उनके तीन बैंक अकाउंट में जमा है और सात लाख रुपये का सोना उनके पास है। सुशील गुप्ता की अचल संपत्ति 26 करोड़ रुपये व उनकी पत्नी की 159 करोड़ रुपये है। दोनों के ऊपर 96 लाख का बैंक लोन भी है।

विज्ञापन
total property of sanjay singh and sushil gupta going to rajya sabha from aap
सुशील गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

​सुशील गुप्ता के ऊपर दो मामले भी लंबित हैं। तीसरे उम्मीदवार के तौर पर एनडी गुप्ता की आय 1.14 करोड़ रुपये आय व 1.95 लाख रुपये कैश है। वहीं, उनकी पत्नी की आय 46.43 लाख और कैश 1.90 लाख है। एनडी गुप्ता के बैंक अकांउट में 44 लाख रुपये व एफडी के साथ पत्नी के अकांउट में 2.2 करोड़ रुपये है। गुप्ता के ऊपर कोई मामला दर्ज नहीं है। उनके पास 7.5 लाख रुपये का गोल्ड व 80 हजार का सिल्वर है। वहीं पत्नी के पास यह क्रमश: 21 व 1.60 लाख रुपये का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed