फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें
दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर को धोखाधड़ी और विभिन्न आपराधिक मामलों के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जिसको लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। 12 तस्वीरों में जानिए दिनभर का घटनाक्रम। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें
गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र तोमर के साकेत कोर्ट पहुंचने से पहले ही आम आदमी पार्टी के समर्थक कई बसों में सवार होकर कोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। भारी संख्या में मीडिया के लोगों का भी जमावड़ा लगा हुआ था। भीड़ को देखते हुए साकेत कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पेशी से पहले तोमर का मेडिकल भी कराया गया।
फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें
इस बीच दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा है कि संविधान के अनुसार विधानसभा के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी से पहले इसकी सूचना उन्हें दी जानी चाहिए लेकिन, उन्हें इस गिरफ्तारी के बारे में 3.11 बजे मिले फैक्स से जानकारी मिली।
फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें
दिल्ली के कानून मंत्री की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विरोध में सीएम आवास के बाहर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दें।
फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें
बता दें कि मंगलवार सुबह तोमर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कानून मंत्री पर स्नातक और वकालत की फर्जी डिग्री बनवाने का आरोप है। मंगलवार को प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर पहले हौज खास पुलिस स्टेशन लाया गया फिर वसंत विहार थाने में उनसे पूछताछ की गई।