फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीस हजारी बवालः एक और वीडियो आया सामने, लॉकअप पर पथराव करते दिख रहे वकील

Tue, 12 Nov 2019 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
tis hazari court clash one more video of lawyers pelting stone on lockup came forward
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना के दौरान वकीलों द्वारा किए गए पथराव का नया वीडियो हुआ वायरल (लाल घेरे में ) पत्थर - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच दो नवंबर को हुए बवाल के मामले में सोमवार को एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वकीलों ने पथराव और आगजनी की। देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है पूरा वाकया....

tis hazari court clash one more video of lawyers pelting stone on lockup came forward
तीस हजारी कोर्ट बवाल - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में दिख रहा है कि वकील लॉकअप के बाहर पथराव कर रहे हैं। कुछ लोग मुंह पर रूमाल बांधकर एक बाइक को घसीटते हुए लॉकअप के गेट पर भी ले जा रहे हैं। इसी दौरान आगजनी के दौरान दो बाइकों की टंकी फटती है और उनसे करीब 15 फुट से ऊंची लपटे उठती हुई दिख रही हैं। बाद में इसी वीडियो में डीसीपी मोनिका भारद्वाज से भी भीड़ बदसलूकी करती हुई दिख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिल रहे वीडियो की पड़ताल की जा रही है।

tis hazari court clash one more video of lawyers pelting stone on lockup came forward
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिख रहा है कि लॉकअप के बाहर बाइकों में आग लगी हुई है। उसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक शख्स मलबे का कट्टा घसीटता हुआ लाता है। उसमें से पत्थरों को निकालकर इनको लॉकअप के गेट पर मारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tis hazari court clash one more video of lawyers pelting stone on lockup came forward
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला

पथराव के बाद कुछ लोग एक बाइक को घसीटते हुए लॉकअप के गेट पर ले जाते हैं। बाद में और बाइकों को आग के हवाले कर दिया जाता है। हालांकि इस दौरान भीड़ धीरे-धीरे वहां से कम होती दिख रही है। कुछ ही देर बाद जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज भागी हुई वहां आती दिख रही हैं।

विज्ञापन
tis hazari court clash one more video of lawyers pelting stone on lockup came forward
tis hazari court - फोटो : एएनआई

वह हाथ जोड़कर वकीलों से उपद्रव न करने की अपील कर रही हैं। उसी दौरान कुछ लोग उन्हें घसीटते हुए पीछे ले जाते हैं। घटना के बाद से ही पुलिस व वकीलों में गतिरोध बना हुआ है। वकील लगातार दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed