फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल केजरीवाल : 'आजादी के 70 सालों में जो नहीं हुआ वो 3 सालों में किया..'

Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
three years of aap: arvind kejriwal talked about what they did for delhi in 3 years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया की हमने 3 साल में वो काम कर दिखाएं जो आजादी के 70 साल बाद भी कभी नहीं हुआ। यह काम हमने उन अड़चनों के बीच किया, जिसमें सरकार के रूटीन का काम करना भी मुश्किल था। केजरीवाल ने आप सरकार के तीन साल पूरे करने के मौके पर आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में उक्त तथ्य रखे। (सभी फोटो - विवेक निगम)

three years of aap: arvind kejriwal talked about what they did for delhi in 3 years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

केजरीवाल ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों की चर्चा की। किफायती बिजली और किसानों के लिए बढ़े मुआवजे का भी जिक्र किया। जनता संवाद कार्यक्रम में सरकार के सभी मंत्री, विधायक व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और फोन लाइन के जरिए जनता के पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। 

three years of aap: arvind kejriwal talked about what they did for delhi in 3 years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं। जनता को समय-समय पर हिसाब देना मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए मैं यहा हाजिर हूं। मैं सीधे जनता से संवाद करूंगा और अपने कामकाज का ब्यौरा रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
three years of aap: arvind kejriwal talked about what they did for delhi in 3 years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

अरविंद केजरीवाल ने कहा की तीन साल में हमने बहुत कुछ किया है। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं दुनियाभर में हो रही है। मैं यहां सिर्फ दो क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य की चर्चा करूंगा जो हमारी सरकार की तीन साल के कामकाज का फोकस रहा है। क्योंकि हमारा मानना है की अच्छी पढ़ाई स्वास्थ्य मिलेगा तो देश का विकास भी होगा।

विज्ञापन
three years of aap: arvind kejriwal talked about what they did for delhi in 3 years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

अपनी उपलब्धियों को बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने तीन साल में सरकार को परेशान किए जाने वाले अड़चनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल तक मोहल्ला क्लीनिक की फाइल रोकी गई। केंद्र सरकार के पास अभी भी 16 विधेयक लंबित है। हमारे विधायकों को जेल भिजवाया गया। हमारे मंत्रियों पर केस दर्ज किए गए और यहां की मेरे कार्यालय में सीबीआई की रेड डलवाई गई। मगर हमने ईमानदारी से अपना काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed