{"_id":"5de485df8ebc3e547b5e89a9","slug":"three-minors-who-were-speeding-on-scooter-without-wearing-helmets-were-died-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद काफूर हो गई शादी की खुशियां, तीन बहनों का इकलौता भाई था ओसामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद काफूर हो गई शादी की खुशियां, तीन बहनों का इकलौता भाई था ओसामा
Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन लड़कों की मौत के बाद से मातम पसर गया। रविवार को तुर्कमान गेट की स्क्रैप मार्केट बंद रही। लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी देखने को मिला। यही वजह रही कि मोर्चरी, तुर्कमान गेट और दिल्ली गेट कब्रिस्तान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
मृतक ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओसामा तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां अनवरी बेगम तो बार-बार बेहोश हो रही थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि ओसामा परिवार के साथ डी-28, डीडीए फ्लैट तुर्कमान गेट पर रहता था। परिवार में पिता मंजूर अहमद, मां अनवरी बेगम के अलावा तीन छोटी बहनें जुवेरिया (17), जन्नत (12) और मारिया (8) है।
मृतक साद
- फोटो : अमर उजाला
साद परिवार के साथ डीडीए फ्लैट के मकान नंबर आर-7 में रहता था। परिवार में पिता सलाउद्दीन, मां अफशां और चार भाई शफीक, उजेफा और अबु बकर हैं। साद तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक हमजा
- फोटो : अमर उजाला
हमजा के परिवार में पिता मोहम्मद जावेद, मां सबा और दो भाई अली और हसन हैं। तीनों के परिवार का तुर्कमान गेट इलाके में स्क्रैप का कारोबार है। रात करीब 10.45 बजे हमजा अपने पिता की स्कूटी लेकर अपने दोस्त ओसामा व साद के साथ घूमने निकला था और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग चला रहा था स्कूटी, परिजनों पर हो सकती है कार्रवाई
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि 15 वर्षीय हमजा स्कूटी चला रहा था। नाबालिग के स्कूटी चलाने पर पुलिस उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल माहौल गर्म था। इसलिए पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस तीनों ही लड़कों को नाबालिग होने की उम्मीद जता रही है।
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि 15 वर्षीय हमजा स्कूटी चला रहा था। नाबालिग के स्कूटी चलाने पर पुलिस उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल माहौल गर्म था। इसलिए पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस तीनों ही लड़कों को नाबालिग होने की उम्मीद जता रही है।