दिल्ली एम्स में डॉक्टरों को मिलने वाले खाने पर बवाल मचा हुआ है। मेस की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो जिम्मेदारों को सवालों के घेरे में ला रही हैं। खाने को लेकर डॉक्टरों ने देर रात हंगामा किया। डॉक्टरों ने जिम्मेदारों पर कई आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मेस की हालत देख कोई भी खाना खाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।
मेस में बुधवार देर रात खराब खाने को लेकर हुए हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की टीम ने दौरा किया। इस दौरान सैंपल भी उठाए गए। हालांकि एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने इस पर सवाल उठाए।
2 of 5
delhi aiims mess
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने कहा कि एफएसएसएआई की टीम को काफी देर तक बाहर रखा गया। उसके बाद ही अंदर जाने दिया गया, टीम जब अंदर गई तो सभी खराब सामान को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जो सैंपल लिए गए हैं उनमें कुछ निकलने वाला नहीं है। डॉक्टरों को जो खाने को दिया जा रहा है उसका सैंपल लिया जाना चाहिए था।
3 of 5
delhi aiims mess
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि देर रात अस्पताल के डॉक्टर ने खराब खाने की 12 तस्वीरों के साथ एम्स निदेशक डॉक्टर गुलेरिया और डीन को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की। शिकायत में लिखा था कि जहां बर्तन साफ होते हैं वहां चूहे घूम रहे थे, डीप फ्रीजर में फंगस लगा हुआ था। जिस प्लास्टिक बैग में चिकन रखा था वहां चींटियां घूम रही थीं। सड़े हुए प्याज और खीरे सलाद के लिए रखे गए थे, उनसे बदबू आ रही थी।
4 of 5
delhi aiims mess
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का आरोप है कि मेस में साफ-सफाई का जरा सा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेस में कई स्थानों पर खाने की वस्तुओं पर कीड़े रेंगते देखे गए हैं। मेस की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें सड़ी हुई सब्जियां दिख रही हैं।
5 of 5
delhi aiims mess
- फोटो : अमर उजाला
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को इस मामले से अवगत भी कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि खाना इतना खराब है कि कोई भी इसे खाना नहीं चाहेगा। डॉक्टरों ने अनियमितता का आरोप भी लगाया है।