फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजार में इस बार केसरिया राखी की बहार, चीनी सामान का है बहिष्कार

Mon, 27 Jul 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
This time out of saffron rakhi in the market
त्योहार के रंग.. - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बाजार रंगबिरंगी राखियों से सज गए हैं। सदर बाजार इन दिनों केसरिया रंग की राखियों से पटा हुआ है। खास बात यह है कि इस बार डिजाइनर राखी की जगह परंपरागत राखी ने ले लिया है। चीन निर्मित राखी के बहिष्कार की वजह से बाजारों में परंपरागत राखियां ही बिक रही हैं। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजार तरह-तरह की राखियों से सजे हुए हैं। सदर बाजार के ज्यादातर व्यापारियों ने राखी बेच रहे हैं। अधिकतर दुकानदार स्वदेश निर्मित राखी की ही बिक्री कर रहे हैं। केसरिया रंग के मौली वाले धागे से निर्मित और रेशम की डोर से सजावट किए गए राखी मार्केट में छाई हुई है।


 

This time out of saffron rakhi in the market
त्योहार के सुर्ख रंग... - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर की झलक इन दिनों राखी के डिजाइन में भी देखने को मिल रहे है। ये राखियां श्री और श्रीराम नाम से सजाई गई हैं। बाजार में वैसी राखी मौजूद हैं जिसमें मंदिर को दर्शाया गया है। वहीं, केसरिया रंग के धागे में सजावटी समान के साथ इस राखी को बनाया गया है। इसके अलावा रेशम की डोर वाली साधारण राखी की भी जमकर बिक्री हो रही है।

This time out of saffron rakhi in the market
बाजार में बढ़ती रौनक - फोटो : अमर उजाला

इस बार राखी पर रेशम धागे से बनी फूल वाली राखी भी प्रचलन में है। फूल को धागे से बांधा गया है। साधारण से दिखने वाली राखी को देखकर महिला ग्राहक भी अपने बच्चों को यह समझाते दिखाई पड़ रही है कि एक बार फिर पुराना ट्रेंड वापस आ गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
This time out of saffron rakhi in the market
सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सीमा विवाद की वजह से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार बाजारों में दिख रहा है। पहली बार रक्षाबंधन के लिए ऊनी धागों से तैयार राखियां भी देखने को मिल रही है। ऊनी धागों की आकर्षक राखियां महिलाओं को भी भा रही है। लोकल के लिए वोकल के लिए यह राखी कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने वाली है।

विज्ञापन
This time out of saffron rakhi in the market
रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

बच्चों को खुश करने वाली राखी भी इन दिनों ट्रेंड में है। दिल्ली के कमला नगर व सरोजनी नगर मार्केट में पबजी राखी, स्वैग वाली राखी, मोगली राखी, ब्रो वन भाई राखी, सुपर ब्रो भाई, डोरेमन, कॉम्बो भाई राखी उपलब्ध है। ये सब गेम वाली राखी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही चांदी और नग वाली राखियों की भी डिमांड अधिक हैं। बाजार में महिलाओं के लिए जुंबा राखी की खास अहमियत है। जुंबा राखी भी खासी ट्रेंड में हैं। इस राखी में नग लगे हुए हैं। जो सिर्फ  युवतियों व महिलाओं के लिए ही तैयार किया गया है। भाईयों की कलाई में सजने वाली राखी से इसकी कीमत अधिक है।बाजार में इन दिनों बीच वाली राखी भी प्रचलन में है। दरअसल व्यापारियों ने पर्यावरण को बेहतर करने के लिए राखी के ऊपर एक बीज को लगाया है। ताकि वह बीज राखी के बाद पौधा लगाने के काम में आ सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed