फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ महापर्व : खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

Thu, 26 Oct 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
thirty six hours fast started after the kharna for chhath puja
छठ पूजा की तैयारियां करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूर्य उपासना के रूप में प्रसिद्ध छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने पूरे दिन व्रत रखकर खरना किया। वहीं शुक्रवार की सुबह सूर्य को प्रणाम करने तक व्रतियों का अखंड निर्जला व्रत जारी रहेगा। श्रद्धालु आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे, इसके लिए पूरी दिल्ली में तैयारी हो चुकी है।

thirty six hours fast started after the kharna for chhath puja
खरना करती महिला - फोटो : अमर उजाला

चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन बुधवार शाम पूजा-पाठ के बाद व्रतियों ने रोटी-खीर का प्रसाद ग्रहण किया। उधर, बृहस्पतिवार को सूर्यदेव को दिए जाने वाले अर्घ्य के रूप में चढ़ाए जाने वाले फलों व पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बुधवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।

thirty six hours fast started after the kharna for chhath puja
छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आज व्रतियों के साथ परिवार के सदस्य ठेकुआ बनाएंगे, यह अर्घ्य में चढ़ाए जाने वाला महत्वपूर्ण प्रसाद होता है। दोपहर बाद व्रती परिवारवालों के साथ यमुना नदी, पश्चिमी यमुना नहर, तालाबों और अस्थायी घाटों की ओर रुख करेंगे, जहां व्रती प्रकृति की सत्ता को स्वीकार करने के साथ-साथ उनको नमन करते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thirty six hours fast started after the kharna for chhath puja
छठ पूजा की सामग्री खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी में अभी नहीं आया है पानी 
यमुना नदी में अभी तक पानी नहीं आया है। नदी में पहले की तरह बुधवार को गंदा पानी बह रहा था, जबकि बृहस्पतिवार को लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आएंगे। पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी दावा कर रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना में पानी छोड़ने की अनुमति दे दी है, वहीं दिल्ली सरकार भी हरियाणा से पानी छोड़ने के संबंध में बात होने का ऐलान कर चुकी है, लेकिन बुधवार की शाम तक यमुना में पानी आना आरंभ नहीं हुआ। 

विज्ञापन
thirty six hours fast started after the kharna for chhath puja
छठ पूजा की तैयारियां करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के सभी स्कूलों, कार्यालयों में अवकाश 
छठ पर्व के मद्देनजर तीनों नगर निगम ने बृहस्पतिवार को छुट्टी करने की घोषणा की है। उनके सभी स्कूलों, कार्यालयों और संस्थानों में अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार पहले ही छुट्टी का ऐलान कर चुकी है, मगर तीनों नगर निगम ने बुधवार को छुट्टी की घोषणा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed