भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करके सुरक्षित लौट आने के बाद हर ओर भारतीय सेना की तारीफ हो रही है। इस एयर स्ट्राइक ने पूरी दुनिया में जहां भारत का परचम बुलंद किया है, वहीं देश के दुश्मनों को भी दिखा दिया है कि भारतीय सेनाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं। भारत ने अपने इस ऑपरेशन को असैन्य कार्रवाई करार दिया है, जिसका मतलब है कि वायुसेना ने पाकिस्तान की सेना या नागरिकों पर नहीं बल्कि वहां से संचालित होने वाले आतंकियों पर हमला किया था। इस कार्रवाई में मिराज-2000 विमानों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि मिराज जैसे ही भारत के पास कई ऐसे फाइटर जेट हैं जिनके नाम से ही दुश्मन देश की सेनाएं कांपती हैं और बड़ी से बड़ी महाशक्ति भारत इनकी मदद से धूल चटा सकता है। जानिए भारत की सामरिक शक्ति में और कौन-कौन से हैं हथियार....
भारतीय सेना के ये लड़ाकू विमान हैं तैयार, खासियत ऐसी कि जानकर डर जाते हैं दुश्मन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन