फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 10 महिला प्रचारक यूपी में बिगाड़ सकती हैं किसी भी दल का चुनावी गणित, जानें कैसे

Tue, 14 Mar 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
these 10 women campaigners can spoil political scenario in up assembly elections
up election 2017

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन किसी को नहीं पता चल रहा कि इस बार चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा। ऐसे में सपा बसपा सहित बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों तक ने इस चुनाव में नया दांव चलने का फैसला किया है। इन सभी पार्टियों ने इस बार महिला स्टार प्रचारकों पर बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। सपा और कांग्रेस के हाथ मिलाने के बाद माना जा रहा है कि सपा नेत्री ‌और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी मिलकर लोगों से अपील करती दिखेंगी। माना जा रहा है कि यूपी के ग्रामीण इलाकों में दोनों की एकसाथ उपस्थिति बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ खींच सकती है।

these 10 women campaigners can spoil political scenario in up assembly elections
priyanka gandhi

हालांकि कांग्रेस-सपा गठबंधन केवल प्रियंका-डिंपल तक ही अपना दांव सीमित नहीं रखना चाहती। इस चुनाव में इन दोनों पार्टियों की ओर से पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और जया बच्चन को भी एकसाथ प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।

these 10 women campaigners can spoil political scenario in up assembly elections
jaya bachhan

कांग्रेस-सपा गठबंधन में नगमा और जया बच्चन के साथ ही साथ दिल्ली की पूर्व सीएम शीली दीक्षित और मीरा कुमार को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 10 women campaigners can spoil political scenario in up assembly elections
hema malini

इस मामले में बीजेपी भी पी‌छे नहीं रहना चाहती। पार्टी ने एक बार फिर से मथुरा से सांसद और ड्रीम गर्ल से मशहूर हो चुकी पूर्व ‌अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
these 10 women campaigners can spoil political scenario in up assembly elections
smriti irani

बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी के साथ ही साथ टीवी की दुनिया में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रयोग किए जाने की पूरी संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed