फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 21 Feb 2020 12:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 PM IST
सार

  • अलसुबह से ही मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
  • भक्तों ने दूध,दही व जल से किया शिव का अभिषेक
  • भक्तों ने उपवास रख की शिव की अराधना

विज्ञापन
the temple echoed with shiv shouts on mahashivratri
शिवरात्रि - फोटो : शुभम बंसल
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों गूंजे। शिवभक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। भक्तों ने दूध, दही, जल, बेलपत्र व धतूरे से भगवान शिव का अभिषेक किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में देवों के देव महादेव के प्रति आस्था व श्रद्धा देखते ही बन रही थी। हर कोई भक्ति के सागर में डूबा हुआ था। मंदिरों में जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक का माहौल शिवभक्ति में लीन था। भोले भंडारी के भजन व भक्तों द्वारा किया जा रहा भजन कीर्तन माहौल की आत्मीयता का बयां कर रहे थे। दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर से लेकर नोएडा, पलवल, व नारायणा समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
the temple echoed with shiv shouts on mahashivratri
शिवरात्रि - फोटो : कपिल
अलसुबह ही खुल गए थे मंदिर के कपाट
भक्तों की सुविधा को देखते हुए सुबह चार बजे से ही अमूमन सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। ऐसे में भोर से ही मंदिरों के बाहर भक्तों का तांता लगा रहा। कहीं-कहीं भक्तों की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। श्रद्धाभाव से लबरेज भक्तों के चेहरों पर शिव की झलक पाने की उत्सुकता देखी जा सकती है। हाथों में दूध, दही, फूल व जल समेत अन्य पूजन सामाग्री के साथ बारी बारी से भक्त शिव के अभिषेक लिए बढ़ रहा था।
the temple echoed with shiv shouts on mahashivratri
शिवरात्रि - फोटो : दीपक सिंघल

कई भक्तों ने व्रत रख की भगवान शिव की अराधना
महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने दिनभर का उपवास रखा है और भगवान शिव की उपासना में लीन हैं। शाम के समय भक्त कुट्टु के आटे की रोटी, दही आलू व खीर खाकर उपवास खोलेंगे। वहीं, कुछ बच्चों ने भी बड़ों के साथ उपवास रख भगवान शिव का पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the temple echoed with shiv shouts on mahashivratri
शिवरात्रि - फोटो : कपिल

फल व पूजन सामाग्री विक्रेता की हुई चांदी
मंदिरों के बाहर फल व पूजन सामाग्री विक्रेताओं की महाशिवरात्रि के दिन अच्छी खासी चांदी हुई है। लोगों ने फलों के साथ साथ फूलमाला व बेल आदि की भी  खरीदारी की। यही कारण था कि अन्य दिनों की अपेक्षा में शुक्रवार को फलों व पूजन सामाग्रियों के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई। 

विज्ञापन
the temple echoed with shiv shouts on mahashivratri
शिवरात्रि - फोटो : कपिल

जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। ऐसे में लोगों ने सब्जी पूड़ी के साथ हलवे का भी जमकर आनंद लिया। वहीं, इस दिन भक्तों ने मंदिरों में भी खूब दान किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed