फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीवर में फंस दर्दनाक मौत का शिकार हुए लोगों के घर पहुंचे केजरीवाल, दिया 10 लाख का मुआवजा

Wed, 09 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
ten lakh compensation announced by kejriwal dead in safty tank case in delhi
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मृतक सीवर कर्मियों के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने लाजपतनगर स्थित उनके निवास पहुंचे। केजरीवाल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। केजरीवाल ने तीनों सफाई कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ जलमंत्री राजेन्द्र गौतम, कोंडली विधायक मनोज कुमार, राजू धिंगान और राखी बिड़लान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है। सीवर के अंदर किसी भी इंसान को उतारना गैर कानूनी है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं। ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ten lakh compensation announced by kejriwal dead in safty tank case in delhi
- फोटो : अमर उजाला

जल मंत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण    
दिल्ली विधान सभा में सीवर कर्मियों का मसला भी उठा। इस मसले पर जल मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को भी स्पष्टीकरण देना पड़ा। गौतम ने सदन में दावा किया कि दिल्ली सरकार सीवर की सफाई के नये मानक तैयार कर रही है। भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगेगी।  सीवर कर्मियों को आगे से अंदर नहीं उतरना पड़ेगा। साथ ही उनके पास सुरक्षा के सारे उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। 

ten lakh compensation announced by kejriwal dead in safty tank case in delhi

सफाईकर्मियों की मौत के मामले में जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा व वामपंथी दलों ने उप राज्यपाल को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने उप-राज्यपाल को पत्र लिख कर लाजपत नगर में सीवर की सफाई करते हुए हुई श्रमिकों की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ten lakh compensation announced by kejriwal dead in safty tank case in delhi

गिरी ने सीवर सफाई के दौरान हुई तीन मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुये दिल्ली सरकार से उनके परिजनों को मुआवजा राशि शीघ्र दिलवाने की मांग भी उपराज्यपाल अनिल बैजल से की है। अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कथेरिया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ महेश गिरी मृतकों के परिवार वालों से भी मिले। सांसद गिरी ने कहा है कि सरकार इन तीनों के परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करे।

विज्ञापन
ten lakh compensation announced by kejriwal dead in safty tank case in delhi
- फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों मयूर विहार में पीडब्ल्यूडी के खुले नाले में गिरकर हुई व्यवसायी की मौत मामले में भी गिरी ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार दिन प्रतिदिन अपनी लापरवाही का सबूत दे रही है। इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवा कर देना पड़ रहा है। सरकार के लापरवाह रवैये की वजह से अधीनस्थ सरकारी विभाग भी पंगु बन गये हैं। लोक निर्माण विभाग हो या फिर या दिल्ली जल बोर्ड दोनों के अफसर लापरवाह रवैया अपनाए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed