फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूख ने किया इतना मजबूर तोड़ा दुकान का शटर, फिर जो किया वो है सोच से परे

Fri, 14 Dec 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 14 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
teen fail to fight with his hunger break shutter of sweet shop ate samosa in ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भूखा पेट जो न करा दे, वो कम। बुधवार देर रात गोविंदपुरम में एक ऐसी ही घटना घटी, जो कानून की दृष्टि से अपराध थी, लेकिन मानवीय नजरिये से एक भूखे पेट की बेबस दास्तां। गरीबी में गुजर बसर कर रहे किशोर से जब भूखे पेट नहीं रहा गया, तो उसने दुकान का शटर तोड़ दिया और फिर जो हुआ वो सोच भी नहीं सकते आप...

teen fail to fight with his hunger break shutter of sweet shop ate samosa in ghaziabad
फाइल फोटो
किशोर से जब भूखे पेट नहीं रहा गया, तो उसने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुसकर समोसे खाने लगा। गश्त करते पुलिसकर्मियों ने किशोर को पकड़ लिया। हालांकि दुकानदार के कार्रवाई न करने पर किशोर को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामला गोविंदपुरम एच-ब्लॉक का है। रात करीब दो बजे यहां लैपर्ड बाइक पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। उन्होंने ब्लाक में संचालित एक मिठाई की दुकान का शटर खुला देखा।
teen fail to fight with his hunger break shutter of sweet shop ate samosa in ghaziabad
फाइल फोटो

पुलिसकर्मियों ने करीब जाकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। शटर नीचे न गिरे, इसलिए उसके नीचे ईंटें लगा दी गई थीं। दुकान के भीतर करीब 13 वर्षीय किशोर बैठा समोसे खा रहा था। पूछताछ की तो पता चला कि किशोर का परिवार बेहद गरीब है, जिस कारण उसे शाम का खाना तक नसीब नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
teen fail to fight with his hunger break shutter of sweet shop ate samosa in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

भूख बर्दाश्त नहीं हुई, तो दुकान का शटर तोड़ दिया। उसने खुद को गोविंदपुरम के पास स्थित मिसलगढ़ी का रहने वाला बताया। उसके पिता राज मिस्त्री हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दुकान मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन
teen fail to fight with his hunger break shutter of sweet shop ate samosa in ghaziabad

दुकानदार को जब सारी बात पता चली, तो उसने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि किशोर के परिजनों को थाने बुलाया था। किशोर को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed