फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में पकड़े गए आतंकी की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बताया- यूसुफ दो साल से घर में...

Sun, 23 Aug 2020 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Suspected IS terrorist Yusuf was collecting explosives at home for last two years said his wife
आईएस संदिग्ध आतंकी यूसुफ और उसकी पत्नी आयशा - फोटो : amar ujala

दिल्ली में पकड़ा गया आईएस का संदिग्ध आतंकी मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ पिछले दो सालों से घर पर विस्फोटक इकट्ठा कर रहा है। रविवार को यह खुलासा उसकी पत्नी आयशा ने खुद किया। आयशा ने बताया कि उसने अपने पति के इन खतरनाक मंसूबों का विरोध भी किया लेकिन उसने अल्लाह का वास्ता दिया। बताया कि पैसों के लालच में आकर उसने में व बच्चों की बात नहीं मानी। इतना ही नहीं अधिक विरोध करने पर अभद्रता पर भी उतारू हो जाता था। दूसरी ओर रविवार को भी दिल्ली पुलिस और एटीएस ने तलाशी अभियान जारी रखा और देर शाम अपने साथ दिल्ली ले गई।


 

Suspected IS terrorist Yusuf was collecting explosives at home for last two years said his wife
अबु यूसुफ के पिता - फोटो : amar ujala

मां-बाप, पत्नी ने भी मानी यूसुफ की गलती
अबू यूसुफ के पिता कफील खान और माता कहकशां व परिवार के अन्य भाई-बहनों ने भी रविवार को बातचीत के दौरान यह बताया कि बेटे ने अक्षम्य गलती की है। लालच तथा बहकावे में आकर उसने यह कदम उठाया। अगर वह दोषी है तो उसे सजा मिले। हम लोगों की यह भी मंशा है कि सरकार एक बार उसे सुधरने का मौका जरूर दे। भटके हुए को ऊपर वाला भी माफ कर देता है।

Suspected IS terrorist Yusuf was collecting explosives at home for last two years said his wife
अबु यूसुफ का घर - फोटो : amar ujala

घर से ये बरामद हुआ सामान
आतंकी यूसुफ के घर से नौ किलो बारूद, दो बैट्री, एक अलार्म घड़ी, दो किलो लोहे के छर्रे, वायर कटर, 2 जैकेट, एक आईएस का झंडा, 30 मीटर तार मीटर व एक लकड़ी का बॉक्स बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspected IS terrorist Yusuf was collecting explosives at home for last two years said his wife
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला

तीन को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा
यूसुफ का कनेक्शन किन-किन लोगों से था और किस तरह का था इस बात की दिल्ली पुलिस (स्पेशल सेल) व यूपी एटीएस की टीम गहनता से जांच कर रही है। शनिवार देर रात पुलिस ने उतरौला नगर से तीन लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। रविवार दिन में पुलिस टीम फिर उतरौला पहुंची। टीम ने यूसुफ द्वारा खरीदे गए आपत्तिजनक सामान के दुकानदारों के यहां हाटन रोड आदि स्थानों पर छानबीन की। घर से आतंकी संगठन आईएस का झंडा भी बरामद हुआ। यूसुफ के नेपाल कनेक्शन की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
Suspected IS terrorist Yusuf was collecting explosives at home for last two years said his wife
यूसुफ की पत्नी - फोटो : ANI

बेटे के नाम पर बनाई थी आईडी
मात्र कक्षा नौवीं पास मुस्तकीम उर्फ यूसुफ टेलीग्राम एप के जरिए आईएस के हैंडलर्स से बातचीत कर जरूरी सूचनाओं का अदान प्रदान करता था। मुस्तकीम खान का अबू यूसुफ नाम उसकी सोशल मीडिया की आईडी से पड़ा। घर वालों ने बताया कि उसके बेटे का नाम मो. यूसुफ है। उसने बेटे के नाम आईडी बनाई थी। परिजनों तथा क्षेत्रवासियों के मुताबिक वह ज्यादातर रिजर्व रहता था। परिवार में भी पत्नी बच्चों के साथ मां-बाप से अलग रहता था। मोबाइल पर ही अधिक समय तक व्यस्त रहना तथा मोबाइल पर ही धार्मिक तकरीर आदि सुनना उसका शौक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed