सूरजकुंड में चल रहे 32वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में भिखारियों ने सुरक्षा बलों को धता बताते हुए भीख मांगने का नया तरीका ईजाद किया है।
सूरजकुंड मेला 2018: धरी रह गई तैयारी... टिकट लेकर मेले में भीख मांग रहे भिखारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
120 रुपये का टिकट खरीदकर भिखारी मेले में प्रवेश करते हैं और अंदर घुसते ही वहां दुकान सजाए बैठे देसी-विदेशी शिल्पकारों से भीख मांगना शुरू कर देते हैं। सोमवार को सूरजकुंड मेले में ऐसे ही कुछ भगवाधारी दुकानदारों से भीख मांगते नजर आए। विदेशी स्टॉल वाले तो इन भिखारी को देखकर एक बारगी हैरान रह गए। मेले में इस बार करीब 28 देशों से आए हस्तशिल्पियों के भी स्टॉल हैं। देसी-विदेशी को मिलाकर यहां करीब 1250 स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के लोग अपने बनाए प्रोडक्ट बेचने के लिए स्टाल सजाए बैठे हैं। मेले में प्रवेश के लिए इस बार टिकट की जिम्मेदारी ऑनलाइन कंपनी ‘बुक माय शो’ को दी गई है।
सोमवार से शुक्रवार तक प्रवेश टिकट का रेट जहां 120 रुपये है, वहीं शनिवार-रविवार को टिकट का रेट 180 रुपये होता है। बिना टिकट मेले में प्रवेश असंभव है। प्रत्येक प्रवेशद्वार पर बुक मॉय शो के कर्मचारियों द्वारा टिकट स्केनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में बिना एंट्री टिकट या पास के कोई भी व्यक्ति मेला परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश नहीं कर सकता।
ऐसे में प्रवेश के लिए भिखारियों ने नया तरीका निकाला है। भिखारी 120 रुपये की टिकट लेकर मेले में प्रवेश कर रहे हैं। सोमवार को ऐसे ही एक भिखारी से जब अमर उजाला की टीम ने पूछा कि वह अंदर कैसे आ गया तो उसने बताया कि टिकट लेकर आया है। थोड़ा सकपकाकर इस भिखारी ने बताया कि विदेशी स्टॉल की दुकान पर उसे ज्यादा भीख मिलती है। इसके अलावा कुल मिलाकर वह एक हजार से 1500 रुपये तक जुटा लेता है और फिर चला जाता है।
इस मामले में सूरजकुंड मेले के नोडल अफसर राजेश जून का कहना है कि उनकी जानकारी में भी यह मामला आया है। इसके लिए उन्होंने मेले के प्रशासनिक अफसर को कड़ी निगरानी के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी सिक्योरिटी एजेंसी को भी सतर्क कर दिया गया है कि भीख मांगता हुआ जो भी मिले उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए।