दिल्ली के प्रदूषण का असर अब सड़क तक ही सीमित नहीं रहा। रविवार को इसने क्रिकेट के मैदान में भी अपना रंग दिखा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट मैच स्मॉग की वजह से प्रभावित हो गया।
2 of 8
sri lanka players
- फोटो : hindustantimes
प्रदूषण की चादर ने पूरे मैदान को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते अंपायर ने मैच को बीच मे ही रोक दिया। इस दौरान इस बात की जांच की गई कि इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
3 of 8
sri lanka players
- फोटो : news18
हालांकि इसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो कई श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क पहन कर मैदान पर उतरे। प्रदूषण के कारण 16 मिनट के लिए मैच को रोकना पड़ा क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ी बार-बार अंपायर से मौसम की शिकायत कर बहस कर रहे थे। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का गुस्सा भी भड़क गया।
4 of 8
sri lanka players
- फोटो : bcci
टीम के दो तेज गेंदबाजों को प्रदूषण की वजह से इतनी परेशानी हुई कि वह हांफने लगे और कुछ ही देर में मैदान छोड़ बाहर चले गए। मैच दोबारा तब तक नहीं शुरू हो सका जब तक अंपायर ने इसकी जानकारी रेफरी, टीम के डॉक्टरों और भौतिक चिकित्सकों को नहीं दे दी। कंमेंटेटर ने भी घोषित कर दिया कि ऐसा तो पहली बार हुआ है कि प्रदूषण के चलते मैच रोका गया हो।
5 of 8
sri lanka players
- फोटो : bcci
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है। गाजियाबाद में जहां वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली और नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में मौजूद है। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बीते 24 घंटे के आधार पर जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में यह स्थिति रही।