तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल
जेवर खुर्जा रोड पर शुक्रवार शाम को बंकापुर गांव में आबादी के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद नाराज ग्रामीणों ने जेवर-खुर्जा रोड पर जाम लगा दिया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा)
तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल
ग्रामीणों ने करीब घंटे भर बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उनकी जीप में आग लगा दी। हंगामे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे आला अधिकारियों ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया। जेवर खुर्जा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद भागने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को अपनी चपेट में लेता हुआ दो मकानों में जा घुसा। हादसे में मुकेश निवासी बलीपुरा, बुलंदशहर (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल
वहीं, मुकेश का साथी सोनू पुत्र सतीश हादसे में घायल हो गया। मुकेश व सोनू दोनों बाइक से जेवर से बुलंदशहर लौट रहे थे। जिन्हें सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घबराए ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में सड़क किनारे जा रहे द्रोपा पत्नी सुरजा (55 वर्ष), आनुक (8 वर्ष) शिवकुमार (35 वर्ष) निवासी बंकापुर को कुचल कर राजपाल व हरकेश के मकान में जा घुसा।
तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल
जिसमें द्रोपा व आनुक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर भी
हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को लोगों ने जेवर के कैलाश
अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल
घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुविधा न मिलने पर नाराज लोगों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। शाम पांच बजे की घटना के बाद लोगों ने एक घंटे तक पुलिस व एंबुलेंस का इंतजार किया लेकिन नही पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजने के बाद खुर्जा जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने जेवर थाना के सीयूजी नंबर पर फोन कर सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस की मदद भी मांगी। घटना के डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। बाद में पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा।