सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
दलित जितेंद्र और उसके परिवार को जिंदा जलाए जाने की घटना की तफ्तीश करने सीबीआई स्पेशल क्राइम तृतीय टीम बृहस्पतिवार को सुनपेड़ गांव पहुंची।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
टीम की फोरेंसिक विंग (सीएफएसएल) ने हादसे वाले कमरे का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने इकट्ठा किए। जांच अधिकारियों ने पीड़ित और उसके परिवार वालों के अलावा गांव के लोगों से भी जानकारी ली। देर शाम तक चली जांच में टीम जरूरी सामान और तथ्य जुटा ले गई।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
जितेंद्र से की पूछताछ-
करीब पौने एक बजे पहुंचे सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीआईजी उमेश चंद्र ने जितेंद्र से 19-20 अक्तूबर रात हुई घटना के बारे में जानकारी ली। जितेंद्र ने बताया कि वह 19 को पत्नी रेखा और बेटी दिव्या को लेकर कालका जी मंदिर गया था, जबकि बेटा वैभव दादी के साथ घर पर ही था। शाम 7:30 बजे घर लौटे और खाना खाने के बाद 8:30 सभी सो गए।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
रात करीब ढाई बजे हाथ पर पेट्रोल गिरने से उसकी आंखें खुलीं। उसने दस बारह लोगों को कमरे के बाहर देखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लोगों ने आग लगा दी। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। बताया कि घटना के समय घर की तीन महिला सदस्य पड़ोस में चल रहे जागरण में शामिल होने गई थीं।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
फोरेंसिक टीम ने खंगाला कमरा-
कमरे के मुख्य दरवाजे के ताले पर लगी सील तोड़कर फोरेंसिक टीम अंदर घुसी। यहां भी जितेंद्र को लाया गया। उसने बताया कि बेड पर खिड़की की ओर दोनों बच्चे सो रहे थे। उनके बगल में पत्नी और वह खुद लेटा था। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने करीब ढाई घंटे तक कमरे के हर सामान की जांच की।