{"_id":"5b2c7d2b4f1c1bb36e8b922f","slug":"speed-and-two-wheeler-vehicles-at-eastern-peripheral-expressway-transport-ministry-take-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे: रफ्तार पर लगेगी ब्रेक या मिलेगी छूट, दुपहिया वाहनों पर भी फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे: रफ्तार पर लगेगी ब्रेक या मिलेगी छूट, दुपहिया वाहनों पर भी फैसला आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बना टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगे उपकरणों की चोरी और 120 की गति सीमा व दुपहिया वाहनों पर रोक मसले पर आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अहम बैठक होगी। एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एनएचएआई के अलावा सभी संबंधित जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को बुलाया गया है।
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। जब तक एक्सप्रेसवे पर पूरी सुविधाएं विकसित नहीं हो जातीं तब तक इस गति को कम करने पर विचार हो रहा है, ताकि हादसों पर रोक लग सके। दूसरा, दुपहिया वाहनों को रोकने के लिए निर्णय हो सकता है।
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे मैनुअल में दुपहिया वाहनों पर रोक है, लेकिन इस पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी तय कर दी जाएगी। तीसरा, एक्सप्रेसवे पर लगे तमाम उपकरण चोरी हो रहे हैं। खासकर सोनीपत, बागपत व गाजियाबाद में सबसे ज्यादा चोरी हुई है। गौतमबुद्ध नगर में भी जनरेटर की बड़ी बड़ी बैटरी, तार फेनसिंग, फाउंटेन की नॉजिल, सोलर लाइट की बैटरी, सोलर पैनल आदि चोरी हुई हैं। हर जगह की मिलाकर इनकी कीमत छह से सात करोड़ रुपये बैठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने अपनी तरफ से सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं। इनमें से 200 गार्ड टोल बूथों पर और 600 गार्ड हाइवे पर तैनात होंगे। ये तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे, फिर भी बैठक में पुलिसिया सख्ती का मुद्दा उठेगा। पुलिस की गश्त बढ़ाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
accident on eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई के मुताबिक, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालक अगर किसी परेशानी में फंसते हैं तो 1033 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। सड़क हादसा हो या फिर गाड़ी खराब हो जाए, किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। 10 से 15 मिनट में मदद पहुंच जाएगी। इसके लिए गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। छह एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।