मध्य दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद लोग मदद के लिए मौके पर दौड़े। मलबे से निकालकर तीन लोगों को लेडी हार्डिंग व एक को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। चार में से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त बिहार निवासी ठेकेदार प्रभु (65), मजदूर, निरंजन (40) और लालगंज, आजमगढ़, यूपी निवासी रोशन (35) के रूप में हुई है।
Delhi Wall Collapsed: दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर गिरी दीवार, दबने से चार की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 May 2025 07:36 PM IST
सार
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार ढह गई। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, शाहबाद डेयरी इलाके में दीवार के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन