फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में अद्भुत होगा सूर्य ग्रहण, पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़ता नजर आएगा सूरज

Sun, 21 Jun 2020 02:12 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse in Delhi NCR sun expected to travel from west to east
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा। दिल्ली में भी इस ग्रहण को लेकर काफी उत्साह है। आगे पढ़िए यह ग्रहण दिल्ली में कैसा नजर आएगा और क्या खास होगा इसमें।
Solar eclipse in Delhi NCR sun expected to travel from west to east
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय की निदेशक ने बताया कि दिल्ली में यह ग्रहण बेहद खास होने वाला है। देश भर में इस ग्रहण का समय सुबह 10:20 बजे से लेकर 1:48 बजे तक है। इसी बीच 12:01 बजे दिल्ली में इसे सबसे अधिक स्पष्ट देखा जा सकता है।


 
Solar eclipse in Delhi NCR sun expected to travel from west to east
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सूर्य बिल्कुल किसी गले के हार की तरह नजर आएगा। ग्रहण में सूर्य पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता नजर आएगा। लॉकडाउन के बीच लोग इसे तमाम प्रसारण माध्यमों की मदद से देख सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse in Delhi NCR sun expected to travel from west to east
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला।
मालूम हो कि सूर्य ग्रहण को विज्ञान की नजर में एक खगोलीय घटना माना जाता है। वहीं आस्था के नजरिए से यह एक अशुभ घटना होती है। इसलिए ग्रहण में कई चीजों का विचार किया जाता है। लोग ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गंगा जैसी पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं।

 
विज्ञापन
Solar eclipse in Delhi NCR sun expected to travel from west to east
सूर्य ग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में दुनिया पहले से ही तमाम चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में रविवार के ग्रहण के अलावा आने वाले दिनों में और भी सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। 30 दिनों के अंदर ही तीन सूर्य ग्रहण होंगे। कई विशेषज्ञ इस घटना को अशुभ संकेत मान रहे हैं, साथ ही इसके कुप्रभावों से बचने के लिए तमाम उपाय भी कर रहे हैं।

Surya Grahan 2020 Live Updates: कहीं आंशिक तो कहीं वलयाकार रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed