{"_id":"5ef5647a8ebc3e4307073263","slug":"siya-kakkar-commits-suicide-case-important-documents-found-from-tiktok-star-siya-kakkar-room-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siya Kakkar Suicide Case: टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के कमरे से मिले अहम दस्तावेज, सामने आएगा सुसाइड का असली सच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siya Kakkar Suicide Case: टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के कमरे से मिले अहम दस्तावेज, सामने आएगा सुसाइड का असली सच!
Fri, 26 Jun 2020 03:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
सिया कक्कड़
- फोटो : ट्विटर
मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (17) ने दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात पुलिस को सिया की आत्महत्या की सूचना मिली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सिया सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।
सिया कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक सिया कक्कड़ परिवार के साथ गीता कॉलोनी 13 ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पिता इंदर कक्कड़, मां, एक भाई व बहन हैं। सिया डीयू के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी।
सिया कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। पिछले कुछ सालों में वह टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी। उसका काम इतना पसंद किया जाने लगा था कि लोग उसके वीडियो का इंतजार करते थे। उसने पूरे काम की देखरेख के लिए एक मैनेजर अर्जुन सरीन को रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिया कक्कड़
- फोटो : ट्विटर
सिया का सारा काम अर्जुन ही देखते थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात 9.30 बजे गीता कॉलोनी के एक अस्पताल से सिया के सुसाइड की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर परिवार ने पुलिस को बताया कि सिया ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सिया कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस व क्राइम टीम ने सिया के कमरे की जांच की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने सिया के कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।