{"_id":"629822e56cef427e4453048c","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-lawrence-bishnoi-revealing-goldy-brar-got-sidhu-moose-wala-killed-on-my-behest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खोले A TO Z राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खोले A TO Z राज
Thu, 02 Jun 2022 10:42 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लॉरेंस बिश्रोई से बुधवार को कई घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे। इसी का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई।
लॉरेंस विश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में बंबीहा का जिक्र करता था। हत्या का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री का करोड़ों रुपये का बिजनेस भी है।
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala
- फोटो : Social Media
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश करीब तीन महीने पहले रची गई थी। बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ से बात कर सिद्धू का काम तमाम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
gangster lawrence bishnoi
80 पुलिसकर्मी व कमांडो की देखरेख में हो रही है पूछताछ
मूसेवाला की हत्या के बाद उत्तर भारत में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लॉरेंस से कड़ी सुरक्षा में रोहिणी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पूछताछ हो रही है।
मूसेवाला की हत्या के बाद उत्तर भारत में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लॉरेंस से कड़ी सुरक्षा में रोहिणी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
कार्यालय में 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। इनमें स्पेशल सेल, रोहिणी स्पेशल स्टाफ के पुलिसकर्मी व दिल्ली पुलिस के कमांडो शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।