{"_id":"62b164d98b014a2c127efa9c","slug":"sidhu-moose-wala-murder-big-revealing-in-police-investigation-accused-had-got-punjab-police-uniform-stitched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Murder: आरोपी प्रियव्रत का बड़ा खुलासा, इस खौफनाक प्लान को जान पुलिस भी हैरान, पंजाब पुलिस की वर्दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala Murder: आरोपी प्रियव्रत का बड़ा खुलासा, इस खौफनाक प्लान को जान पुलिस भी हैरान, पंजाब पुलिस की वर्दी...
Tue, 21 Jun 2022 11:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को कई महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) रखना भारी पड़ गया। वह एक गलफ्रेंड के जरिए ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ गिरोह में प्रियव्रत महिला दोस्त रखता है। आरोपी ने बताया कि हैंडग्रेनेड व एक-47 से पंजाबी गायक की हत्या नहीं कर पाते तो वह हत्या करने के लिए पंजाब पुलिस की वर्दी का सहारा लेते। इन्होंने पंजाब पुलिस की छह से सात वर्दी सिलवा ली थीं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रियव्रत उर्फ फौजी की चार महिला दोस्त हैं। इनमें एक चौथी महिला दोस्त को तीसरी महिला दोस्त के बारे में पता लग गया था। उसे लगा था कि वह प्रियव्रत की अकेली दोस्त है। इसके बाद वह प्रियव्रत से नाराज हो गई और वह किसी जानकार के जरिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तक पहुंच गई थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस महिला दोस्त ने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी थी। पुलिस महिला दोस्त के मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी फौजी तक गुजरात पहुंच गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्राई-गोल्डी बराड़ गिरोह में किसी भी बदमाश की महिला दोस्त नहीं है।
पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ प्रियव्रत ही महिला दोस्त रखता था और प्रियव्रत के जरिए ही पुलिस ने सिद्धू हत्याकांड का खुलासा कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाबी गायक की हत्या करने के बाद आरोपी जल्दी-जल्दी अपनी छिपने की जगह बदल रहे थे। ये हर दो दिन में अपनी जगह बदल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह किसी भी सूरत में गोल्डी बराड़ के निर्देश के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करनी थी। अगर सिद्धू मूसेवाला को हैंडग्रेनेड व एक-47 से नहीं मार पाते तो वह पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करते।
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए आरोपियों ने पंजाब पुलिस की वर्दी सिलवा ली थी। ये पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर किसी तरह की दबिश देकर हत्या करते। इस तरह सिद्धू की हत्या करने के लिए आरोपियों ने पूरी तैयारी कर ली थी।