मुंबई की युवती श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की जाचं में छतरपुर के जिस फ्लैट में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा का कत्ल किया, उस फ्लैट का पानी का बिल भी जांच में अहम सबूत बनेगा। सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और बिल लंबित हो गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब और श्रद्धा पर 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से बिल्डिंग की पानी की टंकी की जांच करने जाता था।
2 of 10
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने एक और नया खुलासा किया है। आरोपी आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
3 of 10
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में भी झगड़ा होता था। झगड़ा होना मुंबई में शुरू हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हर रोज के झगड़े से परेशान हो गया था। इसी वजह से वह श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था।
4 of 10
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने खुलासा किया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। इसके बाद वह आरी लेकर आया था। आरोपी ने खाना मंगाया और शव के साथ ही बैठकर खाना खाया था।
5 of 10
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की 20 से ज्यादा महिला दोस्त थीं। ये सभी बंबल डेटिंग एप से बनी थीं। इनमें से ज्यादातर महिला दोस्त उसके घर आ चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर महिला दोस्तों से उसके नजदीकी संबंध थे।