फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो आज जिंदा होती श्रद्धा: दो साल पहले भांप लिए थे आफताब के इरादे, पिटाई और उसके अफेयर पर भी चुप रही क्योंकि...

Fri, 18 Nov 2022 06:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Nov 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case Two years ago Shraddha had expressed apprehension of being killed by Aftab
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने खुलासा किया है कि मुंबई में 2020 में आफताब ने श्रद्धा को बुरी तरह पीटा था। तब उन्होंने थाने जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराने में श्रद्धा की मदद भी की थी। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब को हिरासत में लेने का सुझाव दिया था, लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि रिलेशनशिप में ऐसी चीजें होती हैं। वहीं अगले दिन पुलिस ने उसे पुलिस थाने भी बुलाया था। जहां श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि वह डरती है कि आफताब उसे मार डालेगा, क्योंकि वह पहले भी उसे मारने की कोशिश कर चुका है और उसे कई बार पीटा भी है।

shraddha murder case Two years ago Shraddha had expressed apprehension of being killed by Aftab
श्रद्धा का दोस्त राहुल राय - फोटो : ani

श्रद्धा ने मुंबई पुलिस को आफताब के ड्रग्स लेने की बताई थी बात
शिकायत में श्रद्धा ने पुलिस को ये भी बताया था कि आफताब ने उसे घर में बंद कर दिया था और उसके दूसरे अफेयर है और कई लड़कियों से बात करता है। उसने ये भी बताया था कि आफताब ड्रग्स लेता है। राहुल के मुताबिक, फिर से उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसने कहा कि चिंता मत करो, ऐसी चीजें होती हैं। इसके बाद राहुल का श्रद्धा से संपर्क नहीं हुआ।

shraddha murder case Two years ago Shraddha had expressed apprehension of being killed by Aftab
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

23 नवंबर 2020 में श्रद्धा ने दोस्तों के साथ आफताब के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस जांच में ये बातसामने आई है 23 नवंबर 2020 को आफताब ने श्रद्धा की जान लेने की कोशिश की थी। श्रद्धा ने अपने दोस्तों के साथ मुंबई के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case Two years ago Shraddha had expressed apprehension of being killed by Aftab
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

आफताब के गिड़गिड़ाने पर श्रद्धा ने उसे कर दिया था माफ
पुलिस में शिकायत के बाद आफताब ने श्रद्धा से कहा मैं सुसाइड कर लूंगा, जिसके बाद मामला सुलझ गया था और श्रद्धा ने उसे माफ कर दिया था। 

विज्ञापन
shraddha murder case Two years ago Shraddha had expressed apprehension of being killed by Aftab
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक, आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था, बल्कि ड्रग डीलिंग में भी करता था। दिल्ली पुलिस अब नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर छानबीन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed