फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर में दिखी आफताब की दरिंदगी के निशान: श्रद्धा के दोस्त ने फोटो की शेयर, देखें कातिल की हैवानियत का सबूत

Fri, 18 Nov 2022 06:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Nov 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Shraddha Walkers two year old photo shared by friend
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता था। जब भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होता था आफताब उसको बुरी तरह से पीटता था। दावा किया जा रहा है कि 2020 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें श्रद्धा को कई जगह चोट आई थी।

Shraddha Murder Case Shraddha Walkers two year old photo shared by friend
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा वाकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आफताब कितनी बेरहमी से श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोटो श्रद्धा के एक दोस्त ने शेयर की है। 

Shraddha Murder Case Shraddha Walkers two year old photo shared by friend
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा के दोस्त ने फोटो शेयर करते हुए 2 साल पहले दिसंबर 2020 में आरोपी आफताब के द्वारा श्रद्धा की पिटाई का दावा किया है। श्रद्धा के दोस्त ने जो फोटो शेयर किया है उसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Shraddha Walkers two year old photo shared by friend
श्रद्धा के चेहरे पर मारपीट के निशान - फोटो : सोशल मीडिया

कंधों और पीठ में दर्द के बाद इलाज कराने आई थी श्रद्धा: डॉक्टर
विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया की कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने कारण नहीं बताया था। हालांकि उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Shraddha Walkers two year old photo shared by friend
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed