श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। श्रद्धा वाकर की व्हाट्सएप चैट से उसके साथ हुई हैवानियत का खुलासा हुआ है। श्रद्धा और उसके पूर्व टीम लीडर के बीच चैट में श्रद्धा ने कहा था कि आफताब ने मुझे इस कदर मारा है कि मैं उठ नहीं सकती। इसलिए काम नहीं कर सकती। श्रद्धा और करण भक्की के साथ हुई ये चैट 24 नवंबर, 2020 की है। इसमें वह तबीयत ठीक नहीं होने की बात कह रही है। इस दौरान आफताब ने उसकी पिटाई की थी। श्रद्धा चैट में कहती है कि उसके घर जाने से सब ठीक हो गया है और वह अब बाहर जा रहा है। उसने चैट में आगे लिखा था कि मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से उसका शायद बीपी कम हो गया है।
2 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : अमर उजाला
उसके शरीर में दर्द हो रहा है। बेड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है। उसने टीम लीडर को आगे लिखा था कि उसकी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
3 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब
साथ ही श्रद्धा व उसे दोस्त की चैट भी सामने आई है। ये चैट दिसंबर, 2020 की है यानि उस समय की है जब आरोपी ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी।
4 of 10
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा दोस्त लक्ष्मण के साथ हो रही चैटिंग में अपनी चोट के बारे में बता रही है। उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान थे। श्रद्धा ने अपने चेहरे का फोटो दोस्तों को भेजा था।
5 of 10
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
इस चैट में महिला मंडल में शिकायत की बात की जा रही है। इस समय श्रद्धा तीन दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। ये आरोप उसके दोस्तों ने लगाए हैं।