Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: मिल सकते हैं श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग, आफताब की नार्को रिपोर्ट पुलिस को मिली

Sat, 24 Dec 2022 05:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 05:19 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Important clues related to Shraddha murder case can be found
मृतका श्रद्धा वालकर - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की नार्को रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस को मिल गई। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस को मामले में अहम सुराग मिल सकता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना था कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में है और उसे देर शाम तक खोला नहीं गया था। आरोपी ने पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सही बोला था। रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने आरोपी आफताब की नार्को रिपोर्ट शुक्रवार सुबह ही तैयार कर ली थी।

Trending Videos
Shraddha Murder Case Important clues related to Shraddha murder case can be found
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला

एफएसएल की ओर से रिपोर्ट तैयार होने को लेकर दक्षिण जिला पुलिस को शुक्रवार सुबह ही बता दिया गया। इसके बाद महरौली थाने में तैनात हत्याकांड के जांच अधिकारी रामसिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे एसएफएल जाकर रिपोर्ट ले ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक रिपोर्ट खोली नहीं गई। नार्को टेस्ट के दौरान आरोपी आफताब से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे।

Shraddha Murder Case Important clues related to Shraddha murder case can be found
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

आरोपी आफताब के पॉलिग्राफी टेस्ट व डीएनए रिपोर्ट पुलिस को पहले ही मिल चुकी हैं। छतरपुर के जंगल से मिले शरीर के हिस्सों का डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच हो गया है। दूसरी तरफ पॉलिग्राफी रिपोर्ट से पता लगा है कि आरोपी आफताब ने पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सवालों के वही जवाब दिए हैं जो उसने महरौली थाना पुलिस को पूछताछ के दौरान दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Important clues related to Shraddha murder case can be found
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण जिला पुलिस मान रही है कि आरोपी आफताब ने पॉलिग्राफी टेस्ट के दौरान सच बोला है। ऐसे में पुलिस उम्मीद कर रही है कि नार्को टेस्ट से भी पुलिस को केस में अहम सुराग मिल सकता है।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Important clues related to Shraddha murder case can be found
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

आफताब की आवाज के नमूने लेने की मिली मंजूरी
अदालत ने श्रद्धा वालकर की हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की आवाज के नमूने लेने की पुलिस को शुक्रवार को अनुमति प्रदान कर दी है। अदालत ने कहा कि आवाज के नमूने का परीक्षण सोमवार सुबह सीबीआई मुख्यालय में किया जाएगा। गौरतलब है कि आफताब ने श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed