फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में सबूतों की तलाश: श्रद्धा के जीवन से जुड़े पुराने पन्नों को पलट रही दिल्ली पुलिस, खुल सकते हैं कई राज

Sun, 20 Nov 2022 04:52 PM IST
PTI Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Nov 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case delhi police recorded statements of three people in palghar mumbai
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo

श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, हर कोई चाहता है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे जो कोई दोषी है उसे जल्द से जल्द सजा मिले। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस पूरी ताकत से लगी हुई है। रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने श्रद्धा हत्या मामले में बयान दर्ज कराने के लिए तीन लोगों को बुलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वसई अपराध शाखा कार्यालय में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारी ने बयान दर्ज कराने वालों का बिना नाम लिए बताया कि तीनों व्यक्ति श्रद्धा को जानते थे।



shraddha murder case delhi police recorded statements of three people in palghar mumbai
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की टीम श्रद्धा के पैतृक जिले पालघर के वसई के माणिकपुर में है। यहीं श्रद्धा और आफताब दिल्ली जाने से पहले रुके थे। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर में जिन चार लोगों के बयान दर्ज किए, उनमें दो पुरुष भी शामिल थे। श्रद्धा ने इनसे 2020 में आफताब द्वारा मारपीट किए जाने के बाद सहायता मांगी थी। अन्य दो व्यक्ति जिनके बयान दर्ज किए गए, उनमें मुंबई में कॉल सेंटर के एक पूर्व प्रबंधक, जहां श्रद्धा काम कर रही थीं और एक उसकी महिला मित्र हैं।

shraddha murder case delhi police recorded statements of three people in palghar mumbai
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को छतरपुर के जंगल और जहां आफताब व श्रद्धा रहते थे वहां नए सिरे से तलाशी ली। पुलिस ने श्रद्धा के शरीर के बाकी हिस्सों और हत्या करने वाले हथियार को बरामद करने के लिए महरौली और आफताब के फ्लैट में तलाशी तेज कर दी है, क्योंकि उसकी हिरासत रिमांड मंगलवार को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case delhi police recorded statements of three people in palghar mumbai
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महाराष्ट्र के वसई में दिल्ली पुलिस की टीम उस मकान तक पहुंची जहां श्रद्धा और आफताब किराए पर रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब ने खुद को पति-पत्नी बताकर किराए पर कमरा लिया था। दिल्ली आने से पहले वसई के रीगल अपार्टमेंट मे श्रद्धा और आफताब रहते थे।

विज्ञापन
shraddha murder case delhi police recorded statements of three people in palghar mumbai
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

रीगल अपार्टमेंट की मालकिन जयश्री पाटकर से आज दिल्ली पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र में इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed