{"_id":"63772f91ff8e664779450556","slug":"shraddha-murder-case-aftab-confesses-tired-of-cutting-body-parts-ordered-food-drunk-beer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder: आफताब का कबूलनामा- शव काटते-काटते थक गया तो मंगाया खाना, बीयर पी और रातभर देखी वेब सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder: आफताब का कबूलनामा- शव काटते-काटते थक गया तो मंगाया खाना, बीयर पी और रातभर देखी वेब सीरीज
Fri, 18 Nov 2022 12:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पूछताछ में पुलिस को एक और बात बताई है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह बाहर से आरी लाया और बाथरूम में ले जाकर श्रद्धा का शव काटने लगा। कुछ देर बाद जब वह थक गया तो उसने बाहर से खाना मंगाया। उसने वहीं शव के सामने बैठकर खाना खाया। इस दौरान उसने बीयर भी पी और उसके बाद वेब सीरीज देखी।
मृतका श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को साकेत कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। पेशी से पहले कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए।
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद आफताब की फिजिकल हीयरिंग की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार की पूछताछ में कबूल किया कि उसने श्रद्धा के सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में पांच महीने से ज्यादा समय तक रखा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के सिर्फ 16 टुकड़े किए थे। इस दौरान पहले की तरह वह मुस्कुराता रहा। उसके चेहरे पर दुख या पश्चाताप का कोई भाव नहीं दिख रहा है।
हत्या के अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया था। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए थे।
हत्या के अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया था। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए थे।