फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में एक और 'श्रद्धा': लिव-इन में रह रही महिला की हत्याकर नौ घंटे साथ रहा राहुल, रात में देखने आता था शव

Fri, 18 Nov 2022 11:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Nov 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Live in partner kills woman in Delhi s Sarita Vihar
सरिता विहार में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक सहमति संबंध (लिव-इन) में साथ रहने वाली महिला की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार हो गया। फरार होने से पहले करीब नौ घंटे उसने शव के साथ बिताए। यही नहीं, दो दिनों तक महिला के शव को देखने वह रात में घर में आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। जाते वक्त वह बेटी को भी साथ ले गया। उसको संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चहाता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Live in partner kills woman in Delhi s Sarita Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसीपी, सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा, एसआई दीपक धांडा, एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की।

Live in partner kills woman in Delhi s Sarita Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस टीम को मौके पर मकान मालिक परम बिधूड़ी मिला। मकान बाहर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो एक महिला (22) बेसुध पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परम ने बताया कि उसके मकान में करीब 20 दिन से राहुल किराए पर रहता था। राहुल ने उसे फोन कर बताया था कि उसकी महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है। इस पर पुलिस ने राहुल के भाई प्रवीण से संपर्क किया। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रहता है। प्रवीण ने बताया कि राहुल एक महिला के साथ करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रह रहा था। महिला की एक वर्ष की बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Live in partner kills woman in Delhi s Sarita Vihar
थाना सरिता विहार, दिल्ली पुलिस, sarita vihar thana - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टमार्टम से पता लगा कि महिला की हुई है हत्या
शुरू में पुलिस को लगा कि गुलशाना ने खुदकुशी की है। इस कारण पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। एसआई दीपक धांडा ने महिला का एम्स में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से पता लगा कि गुलशाना की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का महिला दर्जकर एसआई दीपक धांडा, एएसआई लायक अली व रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी जगदेव सिंह ने खुद जांच पर नजर रखी। जांच के बाद पुलिस टीम ने राहुल को आली गांव जंगल एरिया, सरिता विहार से 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Live in partner kills woman in Delhi s Sarita Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रात को शव को देखने आता था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed