फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्ज कराई थी FIR: सहेली के साथ दो साल पहले श्रद्धा गई थी थाने, बताया था आफताब कर देगा मेरे टुकड़े-टुकड़े

Tue, 22 Nov 2022 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shraddha expressed apprehension two years ago Aftab kill her and cut her into pieces
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने दो साल पहले आशंका जताई थी कि आफताब उसकी हत्या कर टुकड़े टुकड़े कर देगा। 2020 में पालघर जिले की तुलिंज पुलिस से लिखित शिकायत की थी जिसमें उसने यह आशंका जताई थी लेकिन बाद में शिकायत वापस ले लिया था।

Shraddha expressed apprehension two years ago Aftab kill her and cut her into pieces
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला

उस समय श्रद्धा पूनम बिडलान नाम की अपनी सहेली के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत करने पहुंची थी। शिकायत 23 नवंबर 2020 को की गई थी। लेकिन मामले में 19 दिसंबर को जब तुलिंज पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो वह आफताब के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। दोनों के बीच घरेलू विवाद था लेकिन अब सब ठीक हो गया है। 

Shraddha expressed apprehension two years ago Aftab kill her and cut her into pieces
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : अमर उजाला

दो पन्नों का यह शिकायती पत्र आफताब के आक्रामक व्यवहार और अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बाद श्रद्धा ने पुलिस को दिया था। पालघर पुलिस यह पत्र भी दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। बता दें कि आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। एक बार आफताब की पिटाई के चलते श्रद्धा को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। एक दोस्त के साथ ह्वाट्सएप चैट में उसने बताया था कि आफताब ने उसे इतना मारा था कि वह बिस्तर से उठ नहीं पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha expressed apprehension two years ago Aftab kill her and cut her into pieces
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo
वहीं श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस देहरादून भी जा सकती है। शव के बहुत से टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, कुछेक को उसने देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Shraddha expressed apprehension two years ago Aftab kill her and cut her into pieces
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। मगर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि करीब छह महीने पहले दिल्ली में आफताब नाम के युवक ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed