फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बागः जानिए कौन है फायरिंग करने वाला शख्स, क्या थी मंशा?

Sat, 01 Feb 2020 07:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh firing: know who is the person who fired what was the intention
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI

दिल्ली के शाहीन बाग में नागिरकता संसोधित कानून (सीएए) को लेकर बीते 49 दिन से चल रहे विरोध प्रदर्शन में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने वहां गोली चला दी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई है। वहां मौजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शख्स को वक्त रहते हिरासत में ले लिया। आइए जानते हैं कौन हैं वह शख्स जिसने शाहीन बाग में फैला दी दहशत... 


 

Shaheen Bagh firing: know who is the person who fired what was the intention
गोली चलाने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कपिल गुर्जर के तौर पर हुई है और वह दिल्ली-नोएडा सीमा पर स्थित दल्लुपुरा का रहने वाला है। कपिल ने हिरासत के दौरान बताया कि वह भारत में इस तरह की चीजें (शाहीन बाग प्रदर्शन) नहीं होने देगा। यह देश हिंदूराष्ट्र देश है और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। 
 

Shaheen Bagh firing: know who is the person who fired what was the intention
गोली चलाने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह फायरिंग हवा में की गई थी। हमलावर को गिरफ्तार कर सरिता विहार थाने में ले जाया गया है, वहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen Bagh firing: know who is the person who fired what was the intention
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI

बता दें कि यह गोलीबारी शाहीन बाग में चल रहे धरने से बस कुछ ही दूरी पर हुई है। कपिल ने जसोला रेडलाइट स्थित मेट्रो लाइन के नीचे गोली चलाई थी। जहां गोली चली है वह जगह मुख्य धरनास्थल से करीब 150 मीटर दूर है।

विज्ञापन
Shaheen Bagh firing: know who is the person who fired what was the intention
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को पुलिस जब गाड़ी में बिठाकर ले जाने रही थी थी उसने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed