शाहीन बाग में ढाई महीने से ज्यादा वक्त से बंद रास्ते के आखिर खुलने की आस जगी है। धरने पर बैठे 80 फीसदी प्रदर्शनकारी रास्ते को खाली करने पर सहमत बताए जाते हैं, जबकि 20 फीसदी अब भी इसे खाली न करने पर अड़े हैं।
2 of 5
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
इलाके के बुद्धिजीवी और मस्जिद के इमाम ऐसे प्रदर्शनकारियों को रास्ता खाली करने के लिए मनाने में लगे हैं। इस मुद्दे पर धरना स्थल के पास कई बैठकें हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि कई लाख लोगों की परेशानी को देखते हुए होली से पहले नोएडा-फरीदाबाद जाने वालों को यह रास्ता वापस मिल सकता है।
3 of 5
शाहीन बाग में मौजूद प्रदर्शनकारी महिलाएं
- फोटो : ANI
सीएए के विरोध में ढाई महीने से अधिक वक्त से रास्ता घेरकर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी अब इसे खाली करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में जिद पर अड़े 20 फीसदी प्रदर्शनकारियों को मनाने का काम शुरू हो गया है।
4 of 5
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से है, न कि आम लोगों से। शाहीन बाग का रास्ता बंद होने से हर दिन लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। नोएडा जाने वाले लोगों को काफी लंबा रास्ता तय करके गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। इससे पहले ओखला से कालिंदी कुंज के रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने खोल दिया था। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिली थी।
5 of 5
शाहीन बाग में भारी फोर्स तैनात
- फोटो : ANI
उधर, पुलिस की भी ओर से भी प्रदर्शनकारियों को मनाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इलाके में धारा 144 भी लगाई है।