फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव प्रचार को नोएडा पहुंचे अमित शाह कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे, युवा-बच्चे भी पहुंचे शाह को सुनने

Mon, 06 Feb 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Feb 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Shah reached Noida campaign lashed out at the Congress-SP
amit shah - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के चुनाव प्रचार के लिए अमित शाह नोएडा में सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने मतदाताओं से पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। खास बात यह कि उन्होंने अपने संबोधन में बसपा का एक बार भी नाम नहीं लिया।
Shah reached Noida campaign lashed out at the Congress-SP
नोएडा में चुनाव प्रचार में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हार स्वीकार की ली है, अगर ऐसा नहीं होता तो वह कांग्रेस को 100 सीट नहीं देते। एक ने देश को लूटा तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा। अब दोनों एक साथ हैं। यूपीए सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला किया। यही नहीं उन्होंने नोएडा में बने साइकिल ट्रैक में भी घोटाला होने की बात कही। उनका कहना है कि यूपी में हर रोज 24 बलात्कार, 16 मर्डर, 1500 चोरी और डकैती, 265 फिरौती के लिए अपहरण हुए हैं। 
Shah reached Noida campaign lashed out at the Congress-SP
amit shah - फोटो : अमर उजाला
इतना करने के बाद कांग्रेस अब यूपी में विकास की बात कह रही है। उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर समेत कई चीजों की काफी बुरी हालत है और अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ हाईवे की बात करते हैं। कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय डॉ. मंत्री महेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, विधायक विमला बाथम, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, अशोक प्रधान, नवाब सिंह नागर, शंकर गिरि, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, सुशील शर्मा, कैप्टन विकास गुप्ता, हरीशचंद्र भाटी, योगेंद्र चौधरी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah reached Noida campaign lashed out at the Congress-SP
amit shah - फोटो : अमर उजाला
शाह ने जब राहुल गांधी की चर्चा की तो भीड़ की ओर से एक खास नाम लेकर लोग चिल्लाने लगे। इस पर अमित शाह ने कहा कि मुुझे मालूम है और आपकी भावना मैं समझता हूं। वहीं, शाह ने कहा कि मनमोहन जब बाहर जाते थे तो पता ही नहीं चलता था कि कब गए और कब वापस आए, लेकिन नरेंद्र मोदी जब बाहर जाते हैं तो वहां हजाराें की भीड़ उनका स्वागत करती है।
विज्ञापन
Shah reached Noida campaign lashed out at the Congress-SP
photo - फोटो : अमर उजाला

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेसी शासनकाल में सीमा पर पाकिस्तान गोलीबारी शुरू करता था और खत्म भी वही करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों को मारकर भारतीय जवान वापस आ गए। यहां भी राहुल गांधी ने मोदी पर सवाल उठाए थे। भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन की मांग भी मान ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed