फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sealing: केजरीवाल ने लिया अनशन करने के फैसले से यू-टर्न, AAP की ओर से आया ये बयान

Sat, 31 Mar 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
sealing: arvind kejriwal will not do hunger strike till supreme court results
kejriwal

दिल्ली में सीलिंग जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसके विरोध शनिवार से भूख हड़ताल पर नहीं बैठेंगे। अदालत का फैसला आने तक के लिए उन्होंने पूर्व घोषित अनशन स्थगित कर दिया है।

sealing: arvind kejriwal will not do hunger strike till supreme court results
kejriwal

पार्टी की तरफ से शुक्रवार शाम जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने दो वरिष्ठ वकीलों को मामले की पैरवी करने के लिए तैनात कर दिया है। वहीं, 2 अप्रैल से इस मसले को अदालत दैनिक आधार पर सुनेगी। मुख्यमंत्री इस मसले पर बारीक नजर रख रहे हैं और उन्होंने अनशन पर बैठने के अपने ऐलान को स्थगित कर दिया है।

sealing: arvind kejriwal will not do hunger strike till supreme court results
kejriwal

दरअसल, बीते दिनों सीलिंग का विरोध करते हुए अमर कॉलोनी में कारोबारियों के बीच मुख्यमंत्री ने केंद्र से दिल्ली में सीलिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी भी थी कि अगर 31 मार्च तक सीलिंग अभियान बंद नहीं किया गया तो वह अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sealing: arvind kejriwal will not do hunger strike till supreme court results
kejriwal

इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष को इस मसले को सुलझाने के लिए पत्र लिखा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक भी की। साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की। दूसरी तरफ बीते सोमवार को दिल्ली सरकार ने 351 सड़कों के नोटीफिकेशन से जुड़ा एक हलफनामा भी कोर्ट में दाखिल किया है।

विज्ञापन
sealing: arvind kejriwal will not do hunger strike till supreme court results
kejriwal

वहीं, दो वरिष्ठ वकीलों की भी मामले की पैरवी करने के लिए तैनाती की। अरविंद केजरीवाल के इन कोशिश के बावजूद दिल्ली में सीलिंग जारी रही और अनशन की पूर्व घोषित तारीख भी आ गई। इसके बीच देर शाम पार्टी की तरफ से स्पष्टीकरण आया कि मुख्यमंत्री पूरे मसले पर नजर रखे हुए हैं। अदालत की सुनवाई पूरी होने तक के लिए उन्होंने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। पार्टी का कहना है कि कई ट्रेड एसोसिएशन और वकीलों ने मुख्यमंत्री ने अपील की है कि भूख हड़ताल से अदालत नाराज हो सकती है। इससे केस पर असर पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed