उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
2 of 7
school van accident in delhi
- फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी टैंकर चालक संजीव शर्मा ने हादसे के समय शराब पी हुई थी। मेडिकल जांच में सामने आया कि उसने तय लिमिट से साढ़े छह गुना ज्यादा शराब का सेवन किया था। वहीं आरोपी का 17 बार किसी न किसी वजह से चालान कट चुका था।
3 of 7
school van accident in delhi
- फोटो : अमर उजाला
छानबीन की जा रही है कि इतने चालान कटने के बाद भी आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाने का प्रयास कर रही है।
4 of 7
school van accident in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती सुहानी सिंह, उदय सिंह और मोहम्मद आयान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाकी बच्चों की सेहत में सुधार हुआ है। जिन बच्चों को हल्की चोटें आई थी, उनको बृहस्पतिवार रात इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
5 of 7
school van accident in delhi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस, वैन के चालक विजय सिंह से भी पूछताछ कर रही है। मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि वैन मालिक को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।