जैन मुनि तरुण सागर पर सिंगर विशाल डडलानी के आपत्तिजनक ट्वीट से शुरु हुए बवाल के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सोमवार को जैन मुनि से मिलकर उनसे माफी मांगी।
2 of 5
सत्येंद्र जैन
- फोटो : ट्विटर से
बता दें कि जैन मुनि के अपमान और जैन समुदाय की भावनाओं को आहत करने पर जब जैन मुनि से बात की गई तो उन्होंने इसे अनुयायियों का रोष बताया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके मन में किसी के लिए कोई नाराजगी है ही नहीं, और टिप्पणी करने वाला नेता जैन धर्म के बारे में कुछ भी नहीं जानता इसलिए उन्होंने उसे भी माफ कर दिया है।
3 of 5
सत्येंद्र जैन
- फोटो : ट्विटर से
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक विशाल डडलानी की अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मांगने के लिए आज सुबह ही चंडीगढ़ पहुंचे जैन मुनि श्री तरुण सागर से माफी भी मांगी। सत्येंद्र जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि मुनि श्री तरुण सागर ने कहा कि उन पर विशाल की टिप्पणी से कोई फर्क नहीं पड़ा और जब वो नाराज ही नहीं है तो माफी का सवाल ही नहीं उठता।
तरुण सागर ने सत्येंद्र जैन के दौरे के बारे में कहा कि वो खुद उनके पास आए थे। जैन ने जैन मुनि से कहा कि हमारे नेता ने आपके खिलाफ टिप्पणी की इसके लिए हम माफी चाहते हैं। मैं नाराज था ही नहीं तो माफी का सवाल ही नहीं उठता। मैंने फिर भी माफ कर दिया लेकिन मेरे अनुयायियों में गुस्सा है और वो प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिसने टिप्पणी की, उसे पता ही नहीं है कि जैन दिगंबर मुनि क्या होता है?
5 of 5
सत्येंदर जैन
- फोटो : ट्विटर से
जैन मुनि ने आगे कहा कि मेरे प्रवचन विधानसभा में करवाने के लिए हिम्मत चाहिए। खट्टर सरकार ने हिम्मत दिखाई। मेरे प्रवचन करवाने से भगवाकरण नहीं शुद्धिकरण होता है। विधानसभा और लोकसभा में प्रवचन होने चाहिए, सबसे खतरनाक लोग वहीं रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली विधानसभा में पहले कार्यक्रम तय किया फिर रद्द कर दिया। हां, केजरीवाल ने अपने घर बुलाया, स्पीकर ने भी अपने घर बुलाया, विधानसभा में ना बुलाने के पीछे उनकी कोई राजनीतिक वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुझे बुलाने के लिए हिम्मत चाहिए। जिनमें हिम्मत नहीं वो क्या मुझे बुलाएंगे।