शिवशक्ति धाम डासना के सन्यासियों में राधे मां के बिग बॉस जैसे कार्यक्रम में जाने से काफी आक्रोश है।
शिवशक्ति धाम में चल रहे मां बगलामुखी महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञस्थल से इन सभी सन्यासियों ने अखिल भारतीय संत समिति और अखाड़ा परिषद से इस घटना का संज्ञान लेने की अपील की।
इसके साथ ही सभी ने राधे मां के बिग बास में जाने के विरोध में एक दिन का उपवास रखा। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने इसे संत समाज के लिये बहुत दु:खद बताया।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति और अखाड़ा परिषद स्वयं को संत बताकर बिग बॉस कार्यक्रमों में जाने वालों के लिये दंड की व्यवस्था करें।
5 of 6
राधे मां
- फोटो : अमर उजाला
जिससे सनातन धर्म की सन्यासी परंपरा का अपमान न हो। दिव्यांग संत बालयोगी ज्ञाननाथ ने भी इसकी निंदा की। उन्होंने संतों से राधे मां के बहिष्कार का अनुरोध किया।