क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!
देश की राजधानी दिल्ली अपने दामन में इतिहास की ऐसी विरासत को समेटे हुए है जिसे जाने बिना इस शहर और इसकी गंगा-जमुनी तहजीब को समझना मुश्किल है। इस खास पेशकश में हम आपको दिल्ली पर लगभग तीन सौ साल तक राज करने वाले मुगल शासकों और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य परक और रोचक किस्सों से रूबरु करा रहे हैं....आज की कड़ी में पढ़िए शहजादे सलीम और अनारकली के बीच रिश्तों का ऐसा सच जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।
क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!
मुगल शहजादे सलीम और उसकी प्रेम कहानियां तो आपने बहुत सुनी और फिल्मों में भी देखी होंगी। आपने जरूर पढ़ा, सुना या देखा होगा कि मुगल बादशाह अकबर और सलीम के बीच मनमुटाव की मुख्य वजह अनारकली थी। यह तो सच है कि उनमें मतभेद की बड़ी वजह अनारकली थी लेकिन, उसका कारण सलीम और अनारकली का प्रेम था ये बात पूरी तरह से सही नहीं है। इतिहास की व्याख्या तथ्यों पर आधारित होती है और इतिहासकार अलग-अलग ढंग से इसकी व्याख्या करते हैं।
क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!
जी हां, अगर उस समय भारत भ्रमण पर आए अंग्रेजी इतिहासकारों की बात मानें तो सलीम और अनारकली का रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका का नहीं था। यह बात हम नहीं बल्कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी ने अपनी पुस्तक 'दास्तान मुगल महिलाओं की' के पेज नं. 141 से 148 तक में लिखी है। प्रोफेसर हेरम्ब के मुताबिक इन दोनों का रिश्ता बहुत पाक था जिसे खुद सलीम ने गंदा किया।
क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!
अनारकली की दास्तान बताने से पहले आपका ये जानना जरूरी है कि सलीम कैसे पैदा हुआ और अकबर व अनारकली के बीच में क्या संबंध थे। दरअसल अकबर ने बड़ी आरजू, मन्नतों और शेख मुईनुद्दीन चिश्ती की प्रार्थानाओं से एक बेटा पाया जिसका नाम उसने सलीम रखा था।
क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!
जहांगीर का जन्म सूफी संत शेख सलीम सुलतान चिश्ती के कानखाह में हुआ था इसीलिए सम्राट अकबर ने अपने बेटे का नाम सलीम रख दिया। अकबर ने अपने बेटे सलीम को प्यार से शेखू बाबा कहकर भी पुकारा करता था।