फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से भाग शादी करने पर ट्रोल हुई साक्षी, यूजर बोले- उसे इश्क कैसे मानूं जो पिता की पगड़ी उछाले

Mon, 15 Jul 2019 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
sakshi mishra trolled on internet for disgracing his father family read comments
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बरेली के बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के भागकर शादी करने और फिर खुद की और पति की सुरक्षा की गुहार लगाने की बात जब से मीडिया में आई है तब से ही इस मुद्दे पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया उसे एक ऐसी बेटी बता रहा है जो पिता की इज्जत अपने प्यार के लिए नीलाम कर रही है। वहीं सोशल मीडिया का एक हिस्सा ऐसा भी है जो उसका समर्थन कर रहा है। आगे पढ़िए लोग साक्षी के बारे में कैसे-कैसे कमेंट्स कर रहे हैं....

sakshi mishra trolled on internet for disgracing his father family read comments
- फोटो : अमर उजाला
विवेक सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा है, यह घटना समाज पर धब्बा है। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें लिखा है,  उसे मैं इश्क़ कैसे मान लूं
जो एक पिता की पगड़ी उछाल दे...


 
sakshi mishra trolled on internet for disgracing his father family read comments
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कांत नाम के एक यूजर ने लिखा है, हो सकता है कि साक्षी मिश्रा अपने निर्णय में सही हो। लेकिन इस मामले को किसी और तरह से भी सुलझाया जा सकता था न कि इस तरह सार्वजनिक तौर पर। अब इस सार्वजनिक बहस से समाज को नुकसान पहुंचेगा। शायद इसी वजह से माता-पिता लड़की को संतान के रूप में नहीं चाहते। अब इसके लिए साक्षी मिश्रा सबसे बड़ा कारण होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi mishra trolled on internet for disgracing his father family read comments
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने अजितेश के चरित्र पर सवाल उठाते हुए लिखा है, अजितेश एक चरित्रहीन, शराबी, नशेड़ी, लड़कीबाज, सड़कछाप आशिक है। यहां तक कि उसने दहेज के लिए अपनी शादी तोड़ दी। कौन सा पिता अपनी बेटी को ऐसे शख्स को सौंपना चाहेगा? आखिर क्यों सब पिता को कोस रहे हैं वो भी बिना किसी सबूत के? साक्षी मिश्रा तुम मूर्ख हो।


 
विज्ञापन
sakshi mishra trolled on internet for disgracing his father family read comments
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed