फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हिडेन एजेंडा है गुरुग्राम, आरएसएस ऑफिस के बाहर लगा बोर्ड कह रहा एक कहानी

Sun, 17 Apr 2016 04:54 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Apr 2016 04:54 PM IST
सार

  • आरएसएस के लोग पहले से ही करते रहे हैं इस नाम का इस्तेमाल
  • गुडग़ांव के आरएसएस कार्यालय और बोर्ड पर लिखा हुआ है गुरुग्राम

विज्ञापन
rss hidden agenda before changing name of gurgaon to gurugram
gurugram - फोटो : अमर उजाला

गुडग़ांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने को लेकर कारपोरेट लॉबी और भाजपा विरोधी सवाल उठा रहे हैं। वह इसे गैरजरूरी बता रहे हैं। लाल झंडे वाले बोल रहे हैं कि गुडग़ांव के नाम का 'संघीकरण' हो गया है। द्रोणाचार्य के नाम पर साइबर सिटी गुडग़ांव का नाम कर देना भाजपा और संघ का हिडेन एजेंडा है।

rss hidden agenda before changing name of gurgaon to gurugram
gurugram - फोटो : अमर उजाला

लोगों के इन आरोपों की पुष्टि गुडग़ांव में आरएसएस के कार्यालय को देखकर हो रही है। आरएसएस के लोग तो पहले से ही गुरुग्राम ही लिख रहे हैं। सेक्टर-12ए स्थित आरएसएस के स्थानीय कार्यालय माधव भवन का साइन बोर्ड और भवन पर लगा बोर्ड इसका बड़ा उदाहरण है। 

rss hidden agenda before changing name of gurgaon to gurugram
gurugram - फोटो : अमर उजाला

इस पर गुरुग्राम ही लिखा हुआ है। हालांकि आरएसएस के सह प्रांत संघचालक पवन जिंदल का कहना है कि गुडग़ांव बनाम गुरुग्राम में आरएसएस और भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rss hidden agenda before changing name of gurgaon to gurugram
gurugram - फोटो : अमर उजाला

सीटू के प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह कहते हैं कि मनोहर सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिवाय आरएसएस और भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाने के कुछ नहीं किया है। गुरुग्राम नाम तो गुडग़ांव के नाम का संघीकरण है। 

विज्ञापन
rss hidden agenda before changing name of gurgaon to gurugram
gurugram - फोटो : अमर उजाला

शहर के स्थानीय लोगों से लेकर कारपोरेट तक सभी गुडग़ांव और गुडग़ांवां कहते रहे हैं और भविष्य में भी इसी नाम से पुकारेंगे। गुरुग्राम नाम को तो संघर्ष करना पड़ेगा। नाम बदलने के लिए कोई जनमत नहीं कराया गया है। जबकि इतना बड़ा फैसला करने से पहले जनमत करवाया जाना चाहिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed