{"_id":"614d9ffe8ebc3e099d7187ae","slug":"rohini-court-shootout-jitendra-gogi-murder-firing-took-place-1-meter-away-from-judge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: रोहिणी कोर्ट में जज से महज एक मीटर के फासले पर हुई फायरिंग, वकीलों की ड्रेस में आए हमलावरों ने गोलियां चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: रोहिणी कोर्ट में जज से महज एक मीटर के फासले पर हुई फायरिंग, वकीलों की ड्रेस में आए हमलावरों ने गोलियां चलाईं
Fri, 24 Sep 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
jitendra gogi murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट रूम के अंदर ही वकील की ड्रेस में आए दो हमलावरों ने पेशी के लिए पहुंचे गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मौत के घाट के घाट उतार दिया। इसी बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं और दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। कोर्ट रूम के अंदर ही कई राउंड की फायरिंग हुई और पूरी वारदात में कोर्ट रूम में खून ही खून फैल गया। यह सब हुआ गैंगस्टर गोगी के केस की सुनवाई करने आए जज से एक मीटर दूर। इस पूरी वारदात के दौरान कोर्ट रूम में जज भी मौजूद थे जो जितेंद्र गोगी से मात्र एक मीटर की दूरी पर थे। अगर जरा सी भी चूक होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आगे पढ़ें पूरी वारदात....
मृत पड़ा जितेंद्र गोगी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों ने बताया कि आज सुबह से ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद थी। हर किसी को चेकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर और कोर्ट रूम में प्रवेश दिया जा रहा था। कुछ मामलों की सुनवाई के बाद जब जितेंद्र गोगी के केस की सुनवाई शुरू हुई तो कोर्ट रूम में लगभग एक-डेढ़ दर्जन लोग मौजूद थे। हालांकि ये सब गोगी की सुरक्षा से जुड़े वकील व सुरक्षाकर्मी ही थे।
जितेंद्र गोगी को मारने आया एक बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
एक चश्मदीद वकील जो उस वक्त कोर्ट रूम में ही मौजूद थे उन्होंने बताया कि, जब गोगी के पेशी की बारी आई तो जज ने घोषणा की। इसके बाद वकील ने जज को कचहरी वारंट सौंपा जिसे वह देखने लगे। इसके करीब पांच-दस मिनट बाद दो लोग जो वकील की ड्रेस में उस कोर्ट रूम पहले से ही मौजूद थे, ने जितेंद्र को एक गोली पीछे से मारी। जब वह पीछे मुड़ा तो हमलवार ने सीधे जितेंद्र गोगी की छाती में करीब आठ गोलियां उतार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट रूम में गोलीबारी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
गोलियां चलते ही कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। जज अपने कमरे में चले गए। अन्य वकील पास के ही एक कमरे में घुस गए। गोगी की सुरक्षा में लगे पुलिस वालों ने तुरंत रूम का दरवाजा बंद कर दिया। जब गोगी पर पहली गोली चली तो वह जज से मात्र एक मीटर की दूरी पर खड़ा था। जितेंद्र पर गोली चली तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। यह सबकुछ करीब 15 मिनट तक चला।
विज्ञापन
कोर्ट में मृत पड़ा जीतेंद्र गोगी और दोनों बदमाश (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त गोलियां चल रही थीं उस वक्त एक महिला वकील को भी गोली लग गई जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कोर्ट में कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू की है। दिल्ली पुलिस की रूटीन सुरक्षा के अलावा आज कोर्ट में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। पुलिस को पहले से ही सूचना थी कि आज कुछ बड़ी घटना हो सकती है। उसके बावजूद यह घटना हुई जो एक बड़ी चूक मानी जा रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।