फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह आतंकी गिरफ्तारी मामला: आतंकियों को पाकिस्तान में मिली थी चीनी से आग लगाने की ट्रेनिंग, ये थे मंसूबे

Sat, 18 Sep 2021 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Sep 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi police special cell arrest 6 terrorist got training from Pakistan to set fire in different ways so that India could be unstable economically
pak terror module - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार आतंकियों के हवाले से रोजाना नित-नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें इन आतंकियों के कितने खतरनाक मंसूबे थे इसका भी खुलासा हो रहा है। पाकिस्तान से ट्रेनिंग पाकर भारत आए इन आतंकियों का मकसद देशभर में आगजनी कर भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर कर उसे चोट पहुंचाने की थी। भारी जान-माल का नुकसान हो यही ये आतंकी चाहते थे। यही कारण है कि इनका जाल उत्तर से दक्षिण भारत तक फैला हुआ था। इन आतंकियों को आग लगाने के नए-नए तरीके सिखाए गए थे ताकि अलग-अलग जगहों पर समय और स्थिति के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा सके। इन्हें चीनी से भी आग लगाने की ट्रेनिंग पाकिस्तान में मिली थी। आगे पढ़िए क्या थे इन आतंकियों के मंसूबे...

Delhi police special cell arrest 6 terrorist got training from Pakistan to set fire in different ways so that India could be unstable economically
अबु बकर - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान आग लगाने के कई तरीके बताए गए थे। उन्हें आग लगाने के अलग-अलग तरीके बताए गए थे। आतंकियों को देश में जगह-जगह तेल के टैंकर, रिफाइनरी व महत्वपूर्ण इमारतों में आग लगाकर जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान करने का आदेश दिया गया था। उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाना था। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आतंकियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। दूसरी तरफ उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं ओसामा के चाचा हुमैद उर रहमान ने कोतवाली, प्रयागराज में शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी जा रही है। हुमैद ने विस्फोटक व हथियारों को छिपाकर रखा था। 

Delhi police special cell arrest 6 terrorist got training from Pakistan to set fire in different ways so that India could be unstable economically
मूलचंद - फोटो : अमर उजाला

चीनी में पोटेशियम क्लोराइड मिलाकर बड़े पैमाने पर करने वाले थे आगजनी
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बताया गया था कि चीनी में पोटेशियम क्लोराइड मिलाकर बड़े पैमाने पर आग लगाई जा सकती है। इसके अलावा आग लगाने के और भी तरीके बताए गए थे। आतंकियों को कहा गया था कि भारत में एक साथ कई जगहों पर बड़े पैमाने पर आग लगानी है। आग से बड़ा नुकसान होने पर भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचेगी। आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान हथगोले भी चलाना सिखाया गया था। हथियारों को रखना, उन्हें संभालना व चलाना सिखाया गया था। इसके अलावा आईईडी बनाना भी सिखाया गया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए ओसामा व जीशान को अन्य लोगों को ट्रेनिंग देनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police special cell arrest 6 terrorist got training from Pakistan to set fire in different ways so that India could be unstable economically
आमिर जावेद - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा देश को दहलाने की साजिश में गिरफ्तार किए गए छह आतंकी मामले में स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि आतंकी ओसाम का चाचा हुमैद उर रहमान व पिता उसैदुर रहमान ही इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड है। ये कहा जा सकता हैकि ये इन मॉड्यूल के सबसे अहम कड़ी हैं। इन दोनों भाइयों ने ही इस मॉड्यूल को खड़ा किया था। उसैदुर रहमान के कहने पर हुमैद ने ओसामा व जीशान को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान में भेजा था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुमैद उर रहमान व उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।  दुबई में बैठा उसैदुर रहमान हुमैद को निर्देश देता रहता था। उसैदुर रहमान आईएसआई के संपर्क में था। 

विज्ञापन
Delhi police special cell arrest 6 terrorist got training from Pakistan to set fire in different ways so that India could be unstable economically
जान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

समीर कालिया दस वर्ष से अंडरवर्ल्ड के संपर्क में था-
समीर कालिया ने पूछताछ में बताया है कि वह पिछले 10 वर्ष से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के संपर्क में था। वह फोन के जरिये एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनीस से सीमापार से निर्देश लेता था। पुलिस ने समीर कालिया के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि समीर ने मोबाइल से चैट व अन्य चीजें डिलीट कर दी है। समीर ने भी मॉड्यूल को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed