फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलग-अलग गर्लफ्रेंड संग मंहगी गाड़ियों में अय्याशी करता था BMW चुराने वाला शख्स 

Thu, 21 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Riotously expensive vehicles with different girlfriends was a man steal BMW
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ऑडी में आकर नोएडा सेक्टर-20 से बीएमडब्ल्यू कार चुराने वाले रॉबिन को दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से बीएमडब्ल्यू कार के अलावा फॉरच्यूनर व ऑडी कार भी बरामद की है। मूलत: हिसार के जवाहर नगर का रहने वाला रॉबिन (27) दिल्ली के अलावा नोएडा, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 28 वारदात को अंजाम दे चुका है। जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक शाखा वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की धड़पकड़ के लिए काम कर रही थी। 

Riotously expensive vehicles with different girlfriends was a man steal BMW
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान 19-20 जुलाई की रात न्यूज चैनलों पर एक सीसीटीवी फुटेज चलाया गया, जिसमें दिखाया गया कि ऑडी से आए एक वाहन चोर ने नोएडा सेक्टर-20 की पॉश कालोनी से बीएमडब्ल्यू कार की चोरी की है। इसी बीच 20 जुलाई की रात शाखा में तैनात उप निरीक्षक सतेंद्र खारी को मुखबिर ने बताया कि चोर बीएमडब्ल्यू कार को पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू के पास बेचने आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर ली। रात साढे सात बजे वहां बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचे दो युवकों को जब पुलिस टीम ने दबोचने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 

Riotously expensive vehicles with different girlfriends was a man steal BMW
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए बदमाश की पहचान रॉबिन उर्फ राहुल के रूप में हुई, जबकि भागने वाले की पहचान हिसार निवासी मोहित सैनी के रूप में हुई। रॉबिन नोएडा से चुराई गई कार पर पंजाब रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके निशानदेही पर 18 जुलाई को पंचकूला से चुराई गई फॉरच्यूनर कार और 5 जुलाई को नोएडा सेक्टर 20 से चुराई गई ऑडी कार बरामद कर ली। ऑडी कार साकेत इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसे रॉबिन ने सुनसान जगह पर छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riotously expensive vehicles with different girlfriends was a man steal BMW
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हमेशा बंटी चोर की फोटो जेब में रखता था-
पूछताछ में रॉबिन ने बताया कि वह पिछले 14 साल से वारदात को अंजाम दे रहा है और बंटी चोर और सैकड़ों गाड़ियां चुराने वाले मनोज बक्कड़वाला से काफी प्रभावित है। उसने बताया कि परिवार से बेदखल करने के बाद वह 2014 से दिल्ली में रहने लगा। इसी दौरान उसने बंटी चोर पर बनी फिल्म ओए लकी लकी ओए देखी। कई बार फिल्म को देखने के बाद वह बंटी के करतूतों से काफी प्रभावित हुआ। वह अपनी जेब में हमेशा बंटी चोर की फोटो रखता है। तिहाड़ जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात मनोज बक्कड़वाला से हुई। मनोज से हुनर सीखने के बाद वह लग्जरी गाड़ियाें की चोरी करने लगा। 
विज्ञापन
Riotously expensive vehicles with different girlfriends was a man steal BMW
बीएमडब्ल्यू चुराने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सुबह के समय देता था वारदात को अंजाम-
जांच में पता चला कि रॉबिन अपने सहयोगियों के साथ सुबह के समय वारदात को अंजाम देता था। पॉश कॉलोनियों में पैदल ही रेकी करता था। सुबह में सैर पर निकले लोगों के घरों में पार्क लग्जरी गाड़ियों को देखकर उनके घरों में बेबाक होकर घुस जाता था। वह नौकर व गार्ड को रौब में लेकर गाड़ी की चाबी मंगवाकर आसानी से वाहन लेकर रफूचक्कर हो जाता था। दिल्ली के देवली गांव में लिव इन रिलेशन में अपनी महिला मित्र के साथ रहने वाला रॉबिन लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। वह क्लब और पब में जाता है और उसकी कई गर्ल फ्रेंड हैं। उसके सिर पर बाल कम होने की वजह से वह विग लगाता है और इससे अपनी पहचान को भी छुपाने का प्रयास करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed